फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Anaj Mandi Transportation Tender Scam: Both DFFC asked questions about their property

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: दोनों डीएफएफसी से उनकी प्रॉपर्टी के सवाल पूछे

Thu, 24 Nov 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Anaj Mandi Transportation Tender Scam: Both DFFC asked questions about their property
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। अनाज मंडी ट्रांसपोटेश़न टेंडर घोटाले में गिरफ्तार किए गए डीएफएससी सुखविंदर सिंह गिल और हरवीन कौर से विजिलेंस की टीम ने वीरवार को करीब तीन घंटे पूछताछ की। उनसे पैसे लेने के बदले टेंडर देने और उनकी प्रापर्टी केबारे में कई सवाल पूछे गए। घोटाले सूत्रों का कहना है कि दोनों डीएफएससी ने सवालों के जवाब घुमा फिरा कर दिए। लेकिन कहा जा रहा है कि कई अधिकारियों के साथ साथ राजनेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती है। दोनों को शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वीरवार को दोनों ने विजिलेंस के अधिकारियों ने 11 बजे सुखविंदर सिंह गिल और हरवीन कौर से पूछताछ शुरू की और करीब दो बजे जारी रखी। सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ने पूछताछ के लिए प्रश्नों की लिस्ट तैयार कर रखी है। विजिलेंस की टीम ने दोनों आरोपियों से टेंडर घोटाले संबंधी और पैसे लेने के बदले टेंडर दिए जाने संबंधी कई सवाल पूछे, लेकिन आरोपियों ने कोई ठोस जवाब नहीं दिए। विजिलेंस के अधिकारी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। आरोपियों से उनकी प्रापर्टी के बारे में भी कई सवाल पूछे गए हैं। आरोपियों की प्रापर्टी की भी विजिलेंस ने जांच करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। यह बात सामने भी आ रही है कि दोनों आरोपी पूर्व कैबीनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पीए कहे जाने वाले मीनू पंकज मल्होत्रा के काफी नजदीकी थी और उसके किसी जानकार ने ही दोनों को लुधियाना में तैनात कराने की सिफारिश की थी। जिसके बाद चंडीगढ़ से दोनों लुधियाना में तैनात किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में विजिलेंस की टीम लगातार जांच में जुटी है। कई ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed