सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: मानसा की अदालत में पेश हुआ लॉरेंस बिश्नोई, अमृतसर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया
सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद खरड़ से कड़ी सुरक्षा और बुलेट प्रूफ वाहन में लाकर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया। अमृतसर की पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया और उसे अपने साथ ले गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड मामले में नामजद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच खरड़ से लाकर मानसा की अदालत में पेश किया गया। वहां से अमृतसर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड की मांग की और अदालत ने दे दिया। अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अमृतसर पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को लेकर रवाना हो गई। लॉरेंस को अमृतसर की अदालत में मंगलवार को पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। पेशी को लेकर कोर्ट के बाहर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है।
Punjab | Security visuals from outside an Amritsar court where Gangster Lawrence Bishnoi will be produced today pic.twitter.com/XQuvquBNpZ
— ANI (@ANI) June 28, 2022
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को अंधाधुंध गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था, जिसके बाद लॉरेंस गैंग ने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। कत्ल मामले में की गई गिरफ्तारियों में बार-बार लॉरेंस बिश्नोई का नाम आ रहा था। इसके बाद ही उसको दिल्ली से मानसा लाया गया था, जहां दो बार अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो बार में 13 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज चुकी है।
Gangster Lawrence Bishnoi, mastermind in Siddu Moose Wala murder case, being brought to State Special Operation Cell (SSOC) in Amritsar, Punjab pic.twitter.com/vFhdM5tuwg
— ANI (@ANI) June 27, 2022
सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद खरड़ से कड़ी सुरक्षा और बुलेट प्रूफ वाहन में लाकर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया। अमृतसर की पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया और उसे अपने साथ ले गई।