फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   American tariff imposed on Canada Punjab economy affected NRI shopping reduced

कनाडा पर लगा अमेरिकन टैरिफ: पंजाब की अर्थव्यवस्था पर भी ग्रहण, दो माह में NRI की शाॅपिंग पचास फीसदी घटी

Mon, 03 Feb 2025 08:13 AM IST
निवेदिता वर्मा राजीव शर्मा, संवाद, लुधियाना (पंजाब)
राजीव शर्मा, संवाद, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 08:13 AM IST
सार

कनाडा की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से अमेरिका पर निर्भर हैं। टैरिफ लगने से कनाडा में लागत बढ़ने की संभावना है, जिससे मुद्रास्फीति और बढ़ेगी और डिस्पोजेबल आय में कमी आएगी। कनाडा में कई पंजाबी, जो पहले से ही उच्च जीवन व्यय से जूझ रहे हैं, यात्रा और खर्च में कटौती कर सकते हैं। ऐसे में पंजाब में कई व्यवसायों पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
American tariff imposed on Canada Punjab economy affected NRI shopping reduced
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा पर अमेरिकन टैरिफ लगने से पंजाब की अर्थव्यवस्था पर ग्रहण लग सकता है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको, चीन समेत कई देशों पर ट्रैरिफ लगाने की बात की थी। राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने कुछ देशों के अलावा कनाडा पर भी 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया है।

विज्ञापन


इससे पंजाब में कनाडा से आने वाले एनआरआई की शाॅपिंग प्रभावित हो रही है। कारोबारियों का मानना है कि आने वाले वक्त में कनाडा के एनआरआई की शापिंग और भी कम होगी, इसका पंजाब की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन


पंजाब से बड़ी संख्या में लोग विदेश गए हैं, पहले लोग अमेरिका, यूके एवं ऑस्ट्रेलिया का रुख करते थे, लेकिन पिछले 25-30 साल से पंजाबियों के लिए कनाडा फेवरेट डेस्टिनेशन बना हुआ है, ऐसे में लाखों लोग पंजाब से कनाडा जाकर बसे हैं, लेकिन अपनी सरजमीं से उनका आज भी जुड़ाव है। उनके परिवार यहीं पर हैं, नतीजतन विवाह से लेकर हर तरह की खुशी वे पंजाब में आकर ही अपने गांवों, परिजनों, मित्रों के साथ मनाते हैं और यहां पर जम कर शापिंग करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में कई व्यवसाय एनआरआई पर निर्भर

पंजाब खासकर लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में व्यवसाय एनआरआई खरीदारों पर ज्यादा निर्भर हैं। खुदरा, हाॅस्पिटेलिटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में गिरावट देखी जा सकती है, जबकि प्रेषण में भी कमी आ सकती है। पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देकर, एनआरआई के लिए ऑनलाइन बिक्री का समर्थन करके और इन प्रभावों का मुकाबला करने के लिए नए बाजारों की खोज करके बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। माहिरों का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ लगने के बाद कनाडा की अर्थव्यवस्था पर भी विपरीत असर होगा। उनकी जीडीपी में 3.25 फीसदी की कमी आ सकती है। रोजगार के अवसर कम हो सकते हैं।

जा सकती हैं नौकरियां

कनाडा के अमेरिका को निर्यात का लगभग 21 फीसदी हिस्सा कच्चे पेट्रोलियम का है। नए टैरिफ से इस व्यापार में बाधा आएगी। इसके अलावा ऑटोमोबाइल में यात्री वाहनों के अमेरिका को निर्यात का करीब आठ फीसदी हिस्सा है। ऑटोमोटिव पार्ट्स एवं एक्सेसरीज निर्यात का करीब 2.7 फीसदी हिस्सा है। यह क्षेत्र कनाडा एवं यूएस के बीच सप्लाई चेन की एकीकृत प्रकृति के कारण महत्वपूर्ण है। टैरिफ लगने से यह बाधित हो सकता है। इसके अलावा पेट्रोलियम गैसें, प्राकृतिक गैस इत्यादि का हिस्सा 2.8 फीसदी है। इस अलावा कनाडा से अमेरिका को निर्यात में 1.7 फीसदी हिस्सेदारी अनरॉट एल्युमिनियम की है। एल्युमिनियम उद्योग कनाडा की अर्थव्यव्स्था के लिए महत्वपूर्ण है। टैरिफ के कारण निर्यात कम हो सकता है और लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। वर्ष 2023 में भारत को अपने वैश्विक प्रवासी समुदाय से लगभग 125 बिलियन डॉलर का प्रेषण प्राप्त हुआ, जबकि पंजाबी मूल के अनिवासी भारतीय पंजाब में अपने परिवारों को हर माह एक हजार करोड़ से अधिक की रकम भेजते हैं। इसमें कनाडा के एनआरआई का बड़ा योगदान है।

पंजाब की अर्थव्यवस्था पर भी असर

पंजाब क्लाॅथ मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रधान साेनू नीलीबार कहते हैं कि कनाडा में टैरिफ लगने का असर बाजार में दिखने लगा है और अब तक पचास फीसदी कनाडा से आने वाले पंजाबियों की शाॅपिंग कम हो गई है। इसका पंजाब की अर्थव्यवस्था पर पंद्रह से बीस फीसदी असर हो सकता है। चालीस फीसदी तक कनाडा के लोग अपने बच्चों की शादी एवं खुशी के समारोह पंजाब में करते हैं अब उनमें कमी आएगी। उधर, एसोसिएशन के सचिव एसपी सिंह राजा कहते हैं कि यूएस की और से टैरिफ लगने से कनाडा में आर्थिक संकट गहराएगा और इसका सीधा असर पंजाब में देखने को मिल रहा है। एनआरआई शाॅपिंग में लगातार कमी देखने को मिल रही है। अभी इसका समधान नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल कारोबारी वेट एंड वाच की स्थिति में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed