फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   amarnath yatra, toll tax, relaxation, satluj toll barrier, ludhiana

सतलुज टोल बैरियर पर नहीं देना होगा अमरनाथ यात्रियों को टोल टैक्स

Wed, 16 Mar 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 16 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra, toll tax, relaxation, satluj toll barrier, ludhiana
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
हिंदू संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अमरनाथ यात्रियों को टोल टैक्स से छूट दिलवाने के लिए हिंदू पंचायत ने सतलुज टोल बेरियर पर धरना-प्रदर्शन किया। मोर्चा के संयोजक राजीव टंडन, प्रवक्ता महेश दत्त शर्मा, सह संयोजक बिट्टू गुंबर, हरीश शर्मा ने कहा की भारत में सबसे ज्यादा टैक्स हिंदू समाज देता है।
विज्ञापन


इसके बाद भी हिंदू समाज के धार्मिक कार्यों पर सरकार को पैसा खर्च करने में तकलीफ हो रही है। शिव सेना पंजाब के प्रभारी नितीश नारंग, अमित कौंडल,  राकेश कपूर,  कामगार सेना के पंजाब प्रधान दलबीर संधु ने कहा की बाबा अमरनाथ बर्फानी  के तीर्थ स्थान का हिंदू समाज में बहुत महत्व है। लाखों लोग इस यात्रा के दर्शन को तरसते हैं।
विज्ञापन


मुश्किल से 6 या 7 लाख लोग ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाते हैं। ऊपर से जगह-जगह टोल टैक्स बैरियर पर टोल भरने के लिए जाम की परेशानी व पैसों का खर्च अलग से। हिंदू संगठनों ने लाडोवाल चौक से रोष मार्च शुरू कर टोल बैरियर सतलुज पर ट्रैफिक रोककर धरना दिया। टोल बैरियर सतलुज के मैनेजर गोपाल शर्मा, एसएचओ लाडोवाल ने आकर हिंदू संगठनों को आश्वासन दिया की पिछली बार की तरह इस बार भी किसी भी अमरनाथ यात्री व लंगर लेकर जाने वालों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसके बाद हिंदू संगठनों ने धरना उठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed