फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ADGP Suicide Dalit organizations blocked National Highway in Ludhiana

एडीजीपी सुसाइड: दलित संगठनों ने लुधियाना में नेशनल हाईवे किया जाम, ढाई घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर माने

Wed, 15 Oct 2025 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 03:15 PM IST
सार

हरियाणा के आईपीएस वाई पूरण कुमार ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। दलित समाज की तरफ से उनके हक में जाम का एलान एक दिन पहले ही कर दिया गया था। जालंधर बाईपास में सुबह जाम लगाया गया।

विज्ञापन
ADGP Suicide Dalit organizations blocked National Highway in Ludhiana
लुधियाना में हाईवे जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के एडीजीपी आईपीएस वाई पूरण कुमार के आत्महत्या के मामले में पंजाब का दलित समाज भी आगे आया है। दलित संगठनों की तरफ से भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की अगुवाई में दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे जाम किया गया। 
विज्ञापन


जालंधर बाईपास के पास प्रदर्शनकारियों की तरफ से जाम लगाकर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही इस मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के चलते कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग गई। करीब ढाई घंटे बाद एसडीएम जसलीन भुल्लर के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।



हरियाणा के आईपीएस वाई पूरण कुमार ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। दलित समाज की तरफ से उनके हक में जाम का एलान एक दिन पहले ही कर दिया गया था। जालंधर बाईपास में सुबह जाम लगाया गया। पहले प्रदर्शनकारियों ने आवाजाही पूरी तरह से ठप कर दी और फिर डिप्टी कमिश्नर को बुलाने पर अड़ गए। किसी तरह से एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर ने उन्हें समझाया और बातचीत के बाद आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से हटे और जाम खुलवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम खुलवाने से पहले लुधियाना पुलिस की तरफ से मौके पर ही ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों के साथ जब तक बातचीत चलती रही पुलिस लोगों को अलग अलग रुट्स से उनकी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बताती रही। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल बसों समेत दूसरी सभी इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed