फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Activa rider arrested for snatching women

एक्टिवा सवार युवतियों से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 06:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Activa rider arrested for snatching women
लुधियाना। माया नगर स्थित सेठ अस्पताल के पास 30 जून को हुई झपटमारी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। डिवीजन-आठ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों झपटमारों को कैलाश नगर चौक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान चंद्रलोक कॉलोनी निवासी राजन और गुरु हरगोबिंद नगर निवासी अमन उर्फ अंबी के रूप में हुई है। झपटमार एक्टिवा पर बैंक जा रही ननद-भाभी से बैग छीनकर ले गए थे।
विज्ञापन

एसएचओ राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि माया नगर निवासी रितु धीर अपनी ननद कमलप्रीत कौर के साथ टैगोर नगर बैंक जा रही थीं। इस दौरान झपटमारों ने बैग छीन लिया, जिसमें आठ हजार नकदी, सवा दो तोला सोने के जेवर, दो मोबाइल फोन और आईडी कार्ड के अलावा जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों एसी मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करते हैं, जो नशे के आदि हैं। नशा खरीदने के लिए वे झपटमारी करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। दोनों झपटमार पांच महीने में 10 वारदात कर चुके हैं। आरोपियों से पांच मोबाइल, मोटरसाइकिल, सोने के जेवर व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed