{"_id":"6298f8aee2dc5c7c2314311e","slug":"accused-husband-was-arrested-and-sent-to-jail-female-constable-nominated-bathinda-news-pkl452519764","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पति को काबू कर भेजा जेल, महिला सिपाही नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पति को काबू कर भेजा जेल, महिला सिपाही नामजद
विज्ञापन
बठिंडा। अपने पति द्वारा उसे व उसके बच्चे को घर से बेदखल करने और बठिंडा पुलिस की एक महिला सिपाही के साथ मिलकर नशा तस्करी करने का आरोप लगाने वाली महिला ने बुधवार को मिनी सचिवालय के बाहर जहर निगल खुदकुशी करने की कोशिश की थी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया था। इस मामले में वीरवार को महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर उसके पति बलविंदर सिंह पर दहेज प्रताड़ना, नशा तस्करी और पुलिस की वर्दी पहनने के आरोप के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस ने इस मामले में बठिंडा पुलिस की एक महिला सिपाही को भी नामजद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी पति बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है, जबकि महिला सिपाही अमनदीप कौर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि बाबा फरीद नगर निवासी गुरमीत कौर ने कुछ दिन पहले अपने दो बच्चों को साथ लेकर एसएसपी दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया था और अपने पति बलविंदर सिंह पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें उसने कहा था कि उसका पति एंबुलेंस चलाने की आड़ में नशा तस्करी करता है, जबकि उसके बठिंडा पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही के साथ संबंध हैं, इसलिए महिला सिपाही पुलिस वर्दी की आड़ में उसके पति को नशा तस्करी करवाने में मदद करती है। उसका पति भी पुलिस की वर्दी पहनता है। इस कारण अब उसके पति ने उसे व उसके बच्चों को घर से बेदखल कर दिया है, जिसके कारण वह अपने बच्चों के साथ सड़कों पर ठोकर खा रही है।
थाना महिला की इंचार्ज इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने गुरमीत कौर के बयान पर उसके पति बलविंदर सिंह और महिला सिपाही पर मामला दर्ज कर लिया है। बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि महिला सिपाही की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।