फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accused Gagandeep was seen with the woman in the CCTV footage before Ludhiana court blast

लुधियाना बम ब्लास्ट: धमाके से पहले गगनदीप के साथ होटल में रुकी महिला कौन, जांच में जुटीं पंजाब व केंद्र की एजेंसियां

Mon, 27 Dec 2021 06:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Dec 2021 06:12 PM IST
सार

लुधियाना कोर्ट में बम धमाके से पहले गगनदीप एक महिला के साथ होटल में रुका था। यह खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। वह महिला कौन थी, इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। महिला के हाथ में एक बैग है, उसको लेकर भी सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि कहीं इसमें विस्फोटक तो नहीं था।

विज्ञापन
Accused Gagandeep was seen with the woman in the CCTV footage before Ludhiana court blast
लुधियाना कोर्ट कांपलेक्स में तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अदालत परिसर में बम ब्लास्ट के दौरान मारे गए पूर्व हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह के बारे में परतें लगातार खुल रही हैं। जांच एजेंसियां लगातार जांच करने में जुटी है कि गगनदीप सिंह जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद कहां-कहां जाता था और उसकी क्या गतिविधियां रही। इसके साथ यह भी पता किया जा रहा है कि वह ज्यादातर किन लोगों से मिला है और किससे उसकी बात होती थी।

विज्ञापन

 
अब जांच के दौरान सामने आया है कि लुधियाना की अदालत में जाने से पहले गगनदीप सिंह अपनी महिला मित्र के साथ खन्ना के ही एक होटल में रुका था। दोनों ने एक दिन के लिए होटल बुक करवाया था। वहां पांच से छह घंटे रुके थे। इस दौरान उनके हाथ में एक बैग भी था। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है कि जो महिला गगनदीप के साथ थी, वह कहीं महिला कांस्टेबल तो नहीं है। 
विज्ञापन


एजेंसियां यह जांच करने में जुटी है कि गगनदीप सिंह और उसकी साथी महिला के हाथ में जो बैग है उसमें क्या था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच टीम को शक है कि कहीं विस्फोटक सामग्री उसी बैग में तो नहीं थी, जो होटल के कमरे में बम असेंबल करने का काम किया और वहां चले गए। ऐसी बातें सामने आने के बाद हिरासत में पूछताछ के लिए ली गई महिला कांस्टेबल पर पुलिस का शक और भी गहरा होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल बुक करवाने के लिए असली आईडी दी या नकली, जांच में जुटी पुलिस

होटल में कमरा बुक करवाने के लिए व्यक्ति को अपना पहचान पत्र दाखिल कराना पड़ता है। जांच की जा रही है कि आरोपी गगनदीप सिंह ने अपने साथ आई महिला के साथ जब कमरा बुक करवाया तो आईडी प्रूफ असली जमा करवाई थी या नकली। इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार होटल की सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद जांच एजेंसियों ने होटल के कुछ कर्मचारियों को संदिग्ध मान कर जांच शुरू कर दी है। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस के साथ-साथ जांच एजेंसियों ने गगनदीप सिंह के कुछ दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

विस्फोटक कहां से आया, जांच में जुटी एजेंसियां 

एजेंसियां यह पता करने में जुटी हैं कि धमाके के लिए विस्फोटक कौन सा इस्तेमाल किया गया था और वह कहां से आया था।। सूत्रों के अनुसार काफी साल पहले मृतक आरोपी गगनदीप सिंह थाना माछीवाड़ा में तैनात था। कुछ साल पहले वहां पुलिस ने आरडीएक्स बरामद किया था। यह भी जांच की जा रही है कहीं गगनदीप सिंह ने वहां से तो विस्फोटक नहीं चुराया। 

पंजाब और केंद्र की जांच एजेंसियां यह भी जांच करने में जुटी हैं कि बर्खास्त होने के बाद जब गगनदीप सिंह जमानत पर बाहर आया तो तीन महीने में वह किस व्यक्ति से मिला। वह कहां जाता था और किससे मिलता था। इसके अलावा वह फोन किसे करता था। पुलिस महिला कांस्टेबल से तो पूछताछ कर ही रही है और साथ में परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed