फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accused arrested from Ludhiana in Baba Siddiqui murder case

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: लुधियाना में छुपा था आरोपी सुजीत, रेकी करने वाले दिए थे रुपये, मुंबई पुलिस ले गई साथ

Fri, 25 Oct 2024 07:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 25 Oct 2024 07:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुजीत सिंह को लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मुंबई क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Accused arrested from Ludhiana in Baba Siddiqui murder case
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी सुजीत कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व एनसीपी अजित पवार गुट के बड़े नेता के साथ-साथ बॉलीवुड में अच्छी पकड़ रहने वाले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का लुधियाना कनेक्शन भी सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम और लुधियाना काउंटर इंटेलीजेंस की इनपुट्स के बाद सीआईए-2 की टीम ने इस हत्याकांड में शामिल मुंबई के गाटकोपर कामराज नगर इलाके में रहने वाले आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। सुजीत कुमार मुंडियां के राम नगर इलाके में अपने ससुराल में आया था। 

विज्ञापन


आरोपी के बारे में इनपुट्स मिलने के बाद एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ की अधिकारियों ने ड्यूटी लगाई थी। एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी जिस जगह पर था उस एरिया की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुजीत कुमार ने बाबा सिद्दीकी के बारे में सारी रेकी करने वाले आरोपी नितीन के खाते में पैसे डाले थे।
विज्ञापन


मामले में वांछित था आरोपी सुजीत
एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर श्याम नायर और इंस्पेक्टर अरुण थोरा पहुंचे थे। इसके बाद उनके इनपुट्स और लुधियाना काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर कैलाश और इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह की टीम के इनपुट्स मिले थे कि आरोपी सुजीत सिंह इस मामले में पुलिस को वांछित है और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले किया आरोपी
आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी कि वह मुंडियां के रामनगर इलाके में स्थित अपने ससुराल में आया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बारे में सारी जानकारी जुटाई और प्लानिंग बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के हवाले किया गया। वहीं इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed