फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, kills, two man

राहगीर को टक्कर मार पलटी कार, दो की मौत

Sat, 02 Jan 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 02 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
accident, kills, two man
लुधियाना-दिल्ली रोड स्थित साहनेवाल के नजदीक शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार बोलैरो कार ने फुटपाथ पर जा रहे राहगीर को चपेट में लिया और खेतों  में जाकर पलट गई। हादसे में राहगीर अमित कुमार और कार चालक विनोद कुमार की मौत  हो गई और बलविंदर सिंह जख्मी हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद अमित और विनोद के शव वारिसों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक गांव साहेबाणा विनोद कुमार, बलविंदर और मुन्ना  शुक्रवार की शाम नए साल का जश्न बनाकर गांव पायल से लौट रहे थे। साहनेवाल के नजदीक स्पीड अधिक होने की वजह से चालक विनोद का नियंत्रण कार पर से बिगड़ गया। बेकाबू कार फुटपाथ पर चढ़ गई और  वहां पैदल जा रहे अमित कुमार पर चढ़ गई। बाद में कार सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़कर खेतों में जाकर पलट गई। कार में सवार एक शख्स मुन्ना फरार गया। हादसा होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल  में पहुंचाया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित व विनोद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



चार महीने पहले लुधियाना आया था अमित
दोस्त अंकुर ने बताया कि अमित के माता-पिता लुधियाना  मे रहते हैं। अमित पटियाला में नौकरी करता था। करीब 4 महीने पहले वह लुधियाना आया था और एक कंपनी में मैकेनिकल फिटर का काम कर रहा था। अंकुर के मुताबिक अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे में मिस्त्री का काम करने वाला बलविंदर सिंह भी गंभीर रुप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed