फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident

टेंपो और बस में भिड़ंत, टेंपों में सवार नौ घायल

Sat, 15 Feb 2014 09:38 PM IST
अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)।
अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)। Updated Sat, 15 Feb 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
accident
लुधियाना - फिरोजपुर जीटी रोड पर जगरांव के पास शनिवार दोपहर एक तेज  रफ्तार बस और टेंपों में टक्कर हो गई, जिससे टेंपो में सवार नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायल मोगा से मुल्लापुर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एंबुलेंस वहां पहुंच गई। जिसने सभी घायलों को जगरांव के सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


इन की पहचान रमन कुमार, रमेश रानी, निर्मला, सुखविंदर, उसका भाई राज, गीता, कविता व राहुल व महिंदर पाल के रुप में हुई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जगरांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोगा के गांव पत्ती संघा में रहने वाले घायलों के रिश्तेदार की मुल्लापुर में मौत हो गई थी। सभी टेंपो में सवार होकर मोगा से मुल्लापुर जा रहे थे। रास्ते में जगरांव के पास स्थित सिधवां कलां की सुआ पुल से पहले टेंपों में कुछ खराबी आ गई। जिससे उसकी रफ्तार कुछ धीमी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने टेंपों में टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो में सवार सभी लोग घायल हो गए, जबकि बस में बैठे यात्री बाल बाल बच गए। टक्कर होने के बाद बस में सवार सभी यात्री बाहर निकले और उन्होंने पैट्रोलिंग 9 के इंचार्ज प्रीतम सिंह के साथ मिल घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल पहुंचा कर तुरंत उनका इलाज शुरू करवाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और टेंपो को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed