फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Aam Aadmi Party came out on the road to protest against poisonous liquor

जहरीली शराब के विरोध में सड़क पर उतरी आप

Sun, 02 Aug 2020 04:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party came out on the road to protest against poisonous liquor
सुनाम में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते आप के सदस्य। - फोटो : SANGOOR
जहरीली शराब के कहर और कारोबार के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को सड़कों पर उतरकर सूबा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी नेता व विधायक अमन अरोड़ा के समर्थकों ने माता मोदी चौक में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पार्टी नेता मुकेश जुनेजा, विश्वमीत सिंह, सरजीवन लक्की, मनी सराओ ने कहा कि तरनतारन, अमृतसर न बटाला में जहरीली शराब में 86 जिंदगियों को लील लिया है। सरकार वहां अब भी नहीं पहुंची है। मुख्यमंत्री की ओर से कुछ अधिकारियों को सस्पेंड करके आंखों में धूल झोंकी जा रही है। नेताओं ने मांग की कि इस मामले में मुख्यमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। लंबे समय से विधायक अरोड़ा व उनकी पार्टी, पंजाब में अवैध शराब के पनप रहे कारोबार पर सवाल उठाती आ रही है। विधायक अरोड़ा ने कई बार सरकार को चेताया भी था लेकिन सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। असली गुनहगार अब भी बचे हुए हैं। इन सबके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। मौके पर हरमीत सिंह, बाबू सिंह, प्रीतम सिंह, अमित कुमार, रणजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed