फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A young man stopped on the way and robbed

Ludhiana News: दोस्तों के साथ जालंधर जा रहे युवक को रास्ते में रोक लूटा, लाइसेंसी पिस्तौल भी ले गए

Sun, 27 Oct 2024 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
A young man stopped on the way and robbed
गैंगस्टर नानू और उसके साथियों ने दिया वारदात को अंजाम, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दोस्तों के साथ फॉर्च्यूनर कार में जालंधर स्थित अपने घर जा रहे नौजवानों को शिवपुरी जीटी रोड पर पुल के ऊपर गैंगस्टर नानू और उसके साथियों ने घेरकर बंधक बना लिया। आरोपियों ने कार सवार नौजवानों से सात लाख रुपये और उनका लाइसेंसी पिस्तौल लूट ली। पुलिस ने जालंधर के रहने वाले अजय कुमार की शिकायत पर धर्मपुरा मोहल्ला की जट्टा वाली गली निवासी गैंगस्टर नानू, सुभाणी बिल्डिंग के पास स्थित नवां मोहल्ला निवासी ईशांत छतवाल, डिवीजन दो के सामने रहने वाले दमन खुराना, हरगोबिंद नगर निवासी मयंक खन्ना और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मयंक खन्ना को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी के आरोपी अभी फरार है।
अजय कुमार की शिकायत के मुताबिक वह अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर ड्राइवर राजकुमार और दोस्तों के साथ जालंधर जा रहा था। जब वह जीटी रोड शिवपुरी पुल के ऊपर पहुंचे तो आरोपियों ने गाड़ी घेर ली और मारपीट कर उनसे दोस्त कनिष्क गुप्ता का लाइसेंसी हथियार लूट लिया और गाड़ी में पड़ा तीन लाख रुपये भी लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसी हथियार की नोक पर उन्हें बंधक बना लिया और 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। अजय ने अपने दोस्त हरमीत के जरिए मयंक खन्ना को चार लाख रुपये दिलाए तो आरोपी सात लाख रुपये लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकियां दी और पुलिस को न बताने की बात कही।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि पैसे जुआ हार जीत के थे तो पहले सोचा गया कि पुलिस को नहीं बताया जाए, लेकिन कनिष्क का लाइसेंसी हथियार आरोपी ले गए थे तो पुलिस को बताना जरूरी हो गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और एक आरोपी मयंक को गिरफ्तार किया गया। थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed