फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A young lover was beaten to death

Ludhiana News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 21 Jul 2024 08:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 21 Jul 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
A young lover was beaten to death
-शनिवार देर रात मिलने गया था युवक, महिला के पति व घर वालों ने पकड़ा
विज्ञापन

-पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों पर दर्ज किया हत्या का मामला
---
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। जिले के गांव लूलभाई में अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की लड़की के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला का पति और अन्य परिजन माैके से फरार हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी सुबह दी गई।

थाना नंदगढ़ पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस छापे मार रही है। गांव लूलभाई के रहने वाले 26 वर्षीय युवक विक्की कुमार के 30 वर्षीय शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध थे। शनिवार देर रात करीब 12 व 1 बजे के बीच युवक विक्की चोरी छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर गया था। इस दौरान महिला के पति सुखप्रीत सिंह व अन्य घर वालों ने विक्की को पकड़ लिया और उसकी डंडों से पीट-पीटकर उसे मार डाला। इसके बाद आरोपित सुखप्रीत सिंह व उसका भाई लब्बी और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना का पता रविवार सुबह पता चला, जिसके बाद मृतक युवक के परिजन आराेपित सुखप्रीत सिंह के घर पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस काे दी। इसके बाद एसपी सिटी नरिंदर सिंह, डीएसपी देहाती व थाना नंदगढ़ इंचार्ज पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से एक डंडा भी बरामद किया है, जिससे हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed