{"_id":"102-41486","slug":"Ludhiana-41486-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूसीपीएमए में साइकिल उद्यमियों का बना थिंक टैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूसीपीएमए में साइकिल उद्यमियों का बना थिंक टैंक
Ludhiana
Updated Tue, 17 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। साइकिल उद्योग के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मेन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) की नई टीम ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर साइकिल उद्योग के विस्तार एवं विकास के लिए उद्यमियों ने चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से मनजीत सिंह खालसा को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। इसके साथ ही साइकिल उद्योग को दिशा देने के लिए वरिष्ठ उद्यमियों का एक थिंक टैंक बनाया गया। इसमें शामिल उद्यमी साइकिल उद्योग की बेहतरी, अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू चुनौतियों की पहचान कर उद्यमियों को विकल्प सुझाने, नया रास्ता दिखाने को लेकर लगातार मंथन करेंगे।
इस थिंक टैंक में फेडरेशन ऑफ टाइनी एंड स्मॉल इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया के प्रधान जोगिंदर कुमार, यूसीपीएमए के पूर्व प्रधान जीएल पाहवा, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल अंडरटेकिंग्स के जनरल सेक्रेटरी अवतार सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी उपकार सिंह, जोगा सिंह, अवतार सिंह भोगल, सफारी ग्रुप के सीएमडी आरडी शर्मा, परवीन गुप्ता, गुरदियाल सिंह जेमको एवं फ ासी के राष्ट्रीय प्रधान बदीश जिंदल को शामिल किया गया है।