फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   किसानों के कर्ज तबादला स्कीम शुरू

किसानों के कर्ज तबादला स्कीम शुरू

Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना। जिले के बैंकों की समीक्षा के लिए मिनी सचिवालय के बचत भवन में जिला को-आर्डिनेटरों, विकास एजेंसियों एवं बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एडीसी डा. ऋषिपाल सिंह ने की।
विज्ञापन

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बैंकों ने कृषि एवं सहायक धंधों को 3991 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 4656 करोड़ रुपये के कर्ज वितरित किए। गैर कृषि, उद्योग एवं व्यापार के लिए 3884 करोड़ रुपये के मुकाबले 5648 करोड़ रुपये के कर्ज दिए। शिक्षा कर्ज एवं मकान बनाने के लिए 2137 करोड़ रुपये के मुकाबले 2423 करोड़ के कर्ज दिए गए। एडीसी ने कहा कि गैर प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 2560 करोड़ रुपये के मुकाबले 8222 करोड़ के कर्ज दिए। बैंकों ने 15464 नए किसानों को 785 करोड़ रुपये की रकम के नए क्रेडिट कार्ड जारी किए। किसानों को 160803 कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान 11653 करोड़ रुपये प्राथमिकता क्षेत्र को कर्ज मुहैया कराने के लिए रखे हैं। इसमें से 5608 करोड़ कृषि क्षेत्र पर खर्च किए जाएंगे। घर एवं आवास 2525 करोड़ कर्ज देने का लक्ष्य रखा है। एसबीआई के डीजीएम उमेश चंद्र ने कहा कि किसानों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कर्ज तबादला स्कीम शुरू की है। इसमें किसान एक लाख रुपये का कर्ज सस्ती ब्याज दर पर लेकर आढ़ती से महंगी दर पर लिया कर्ज वापस कर सकता है। बैठक में राजीव शर्मा, मलकीत सिंह, जीत सिंह, एसपीएस चावला, मनजीत सिंह जग्गी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed