फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   97 thousand rupees stolen in Mumbai textile businessman hotel in Ludhiana

मुंबई के कारोबारी के 97 हजार रुपये चोरी: लुधियाना के होटल में रुका था कपड़ा व्यापारी, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

Sun, 21 Jul 2024 06:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2024 06:08 PM IST
सार

मुंबई से लुधियाना आए एक कपड़ा कारोबारी के होटल से 97 हजार रुपये चोरी हो गए। होटल कर्मी ने रुपये चोरी किए और फरार हो गया । पुलिस उसे ढूंढ रही है।

विज्ञापन
97 thousand rupees stolen in Mumbai textile businessman hotel in Ludhiana
राजस्थान बढ़े चोरी-ठगी के मामले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में मुंबई से आए कारोबारी के 97 हजार रुपये चोरी हो गए। कारोबारी जिस होटल में ठहरे थे वहां से उनकी यह रकम चोरी हुई है। रेडीमेड गारमेंट्स की खरीदारी करने के लिए मुंबई से लुधियाना पहुंचे कपड़ा कारोबारी के होटल से पैसे चोरी हो गए। रुपये और किसी ने नहीं बल्कि होटल के वेटर ने ही कमरे की सफाई करने के दौरान चोरी किए। रुपये चुराने के बाद आरोप कर्मचारी फरार हो गया है। जब कपड़ा कारोबारी होटल में आया तो उसे पता चला। इसके बाद उसने होटल प्रबंधकों से संपर्क किया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि होटल कर्मचारी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने मुंबई के जैकब सर्किल स्थित शाने गुरुजी मार्ग इलाके में रहने वाले नितेश किशोर भानूशाली की शिकायत पर उत्तराखंड के नैनीताल स्थित राम नगर अमरगढ़ी निवासी चंद्र शेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


नितेश किशोर द्वारा पिुलस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह गारमेंट्स का कारोबार करता है और मार्केटिंग के लिए लुधियाना आया था। उसने कुछ माल बेचना था और कुछ खरीदारी करनी थी। उसने घंटाघर के पास होटल हैवन में कमरा लिया था। जब वह काम से होटल के कमरे से बाहर जाने लगा तो स्टाफ ने उससे कहा कि कमरे की चाबी रिसेप्शन पर रख दो। उन्हें कमरे की सफाई करनी है। शाम को जब वह वापस कमरे में आया तो उसने देखा कि उसके बैग से 97 हजार रुपये कैश गायब था। सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि होटल का नौकर चंद्र शेखर सफाई करते समय बैग से पैसे चुराकर भाग गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed