फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   राफेल लड़ाकू विमान चार गुणा मंहगे दामों पर खरीदने के विरोध में उतरे यूथ कांग्रेसियो ने रोष प्रदर्शन कर जताया रोष

राफेल लड़ाकू विमान चार गुणा मंहगे दामों पर खरीदने के विरोध में उतरे यूथ कांग्रेसियो ने रोष प्रदर्शन कर जताया रोष

Sat, 18 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
राफेल लड़ाकू विमान चार गुणा मंहगे दामों पर खरीदने के विरोध में उतरे यूथ कांग्रेसियो ने रोष प्रदर्शन कर जताया रोष
केंद्र के खिलाफ यूथ कांग्रेसियों का रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

राफेल लड़ाकू विमान महंगे दामों पर खरीदने का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जिला यूथ कांग्रेस विधानसभा दक्षिणी और आत्म नगर के यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजीव राजा के नेतृत्व में फ्रांसीसी कंपनी डसाल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान चार गुणा मंहगे दामों पर खरीदने के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रधानमंत्री मोदी अनिल अंबानी की कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए देश का खजाना लुटा रहे हैं। रोष प्रदर्शन में पंजाब यूथ कांग्रेस सचिव वीर इंद्र सिंह धालीवाल, लुधियाना लोकसभा यूथ कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह लोहारा, विधानसभा आत्मनगर के अध्यक्ष गुरजीत शींह, विधानसभा पश्चिमी के अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह टिवंकल, विधानसभा सेंट्रल के अध्यक्ष योगेश हांडा, विधानसभा दक्षिणी के अध्यक्ष चेतन थापर विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे को रद्द करने की मांग की। इस अवसर पर कुलदीप विष्ट, साहिल शर्मा, संजीव कुमार, राजू गुप्ता, सैनी कुमार, मोहन सिंह, यशवीर सिंह, मनोज कुमार, सुखदेव सिंह, हरदीप कौर, जतिन्द्र कौर, दविन्द्र कौर, प्रकाश कौर, रणजीत कौर, गुरदीप कौर, हरभजन कौर, अरुणा देवी, पिंकी गुलाटी, शीला देवी, सीता देवी, अरुणा कुमारी, हैरी सिंह, राहुल कुमार और हरजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed