{"_id":"5b6488e84f1c1b923e8b4f1d","slug":"91533315304-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना वालंटियर्स बड़ी संखया में बठिंडा कन्वेंशन में हुए शामिल : कर्नल ढिल्लों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना वालंटियर्स बड़ी संखया में बठिंडा कन्वेंशन में हुए शामिल : कर्नल ढिल्लों
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोकने के बावजूदर लुधियाना से भारी संख्या में पहुंचे वालंटियर : ढिल्लों
लुधियाना। सुखपाल सिंह खैरा को नेता प्रतिपक्ष से हटाने के बाद आम आदमी पार्टी दोफाड़ के रास्ते पर चलती दिख रही है। जहां आप नेतृत्व ने खैरा की बठिंडा कन्वेंशन को पार्टी विरोध करार दिया था, वहीं वालंटियर्स को वहां जाने से मनाही की थी। जिस दौरान लुधियाना यूनिट ने प्रेस कांफ्रेंस करके दावा किया था कि बठिंडा कन्वेंशन में लुधियाना से कोई वालंटिर नहीं जाएगा। शुक्रवार को लुधियाना से वालंटियर्स ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि बठिंडा कन्वेंशन में बड़ी संख्या में लुधियाना से पार्टी वालंटियर्स शामिल हुए तथा खैरा को समर्थन किया है। इस मौके पर आप नेता कर्नल दर्शन ढिल्लों ने कहा कि बठिंडा कन्वेंशन सफल रही है तथा लोगों ने भरपूर साथ दिया है। इससे निराश वालटियर्स में भी जोश भर गया है तथा सभी प्रस्ताव पर समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी नीतियों से भटक गई है, जिसका खामियाजा शाहकोट उपचुनाव में भी भुगतना पड़ा। लोग आप से तबदीली की उम्मीद करते थे। उन्होंने कहा कि नेताओं पर सियासी दबाव वहां जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। लेकिन हमने कोई विरोधी गतिविधि नहीं की तथा पार्टी को तोड़ने नहीं जोड़ने का काम किया है। हमारा मकसद खुद मुखतियारी का संदेश देना था तथा लोकतंत्र मजबूर करना है। इसके बावजूद पार्टी को एक्शन लेती है तो वह उनकी सोच होगी।