{"_id":"5b76fbec42c792463d4ac1bd","slug":"81534524396-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी टिप्पर लील गया दो नन्हीं जानें, पिता ने आंखों से देखी बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी टिप्पर लील गया दो नन्हीं जानें, पिता ने आंखों से देखी बेटे की मौत
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूनी टिप्पर लील गया दो नन्हीं जानें
पिता के सामने बेटे ने तोड़ दिया दम, टिप्पर चालक मौके से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। लोहा नगरी की सरहिंद साइड स्लिप रोड पर एक टिप्पर चालक ने साइकिल पर सवार दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान आकाश (12) और अंकुर (14) के तौर पर हुई है। हादसे को अंजाम देने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
आकाश के पिता विनोद कुमार निवासी लाडपुर कालोनी मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस को बताया कि वह और उसका बेटा आकाश अपने दोस्त अंकुर के साथ अपनी-अपनी साइकिल पर सरहिंद से खन्ना की ओर आ रहे थे। आकाश और अंकुर अपने साइकिल पर उसके आगे-आगे जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज गति टिप्पर चालक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की कंडक्टर साइड के पिछले टायर में टक्कर से दोनों नीचे गिर गए और आकाश के सिर पर ट्रक का पिछला टायर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंकुर को गंभीर हालत में लोगों ने नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। वहां अंकुर की भी मौत हो हई।
सहायक थानेदार शाश्वत कुमार ने बताया कि फिलहाल टिप्पर चालक फरार है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
फोटो कैप्शन:17जीबीजीपी06: गोबिंदगढ़ में टिप्पर चालक द्वारा टक्कर मारने से जख्मी आकाश और अंकुर को अस्पताल लेजाते स्थानीय लोग व मौजूद ट्रक।