{"_id":"5b5f45aa4f1c1bb15c8b55fb","slug":"81532970410-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की ओर से तंग परेशान करने पर केमिस्टो ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की ओर से तंग परेशान करने पर केमिस्टो ने की हड़ताल
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंग परेशान करने पर केमिस्टों ने की हड़ताल
लुधियाना। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर राज्यभर में केमिस्टों की हड़ताल जारी है। इस हड़ताल के चलते लुधियाना जिले की सभी दुकानें बंद रही। इसका असर लुधियाना में दवाओं की होलसेल मार्किट पिंडी गली में भी देखने को मिला। इस दौरान केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान जीएस चावला ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की ओर से राज्य में केमिस्टों की दुकानों पर छापे मारकर उन्हें बदनाम करने का प्रयत्न किया जा रहा है। केमिस्ट नशे के व्यापारी नहीं हैं। यदि कुछ केमिस्ट गलत काम करते हैं तो उन पर बनती कार्रवाई की जाए न कि सभी को परेशान व बदनाम किया जाए। होने वाली कार्रवाई में वे प्रशासन का साथ देंगे। हालांकि एमएजेंसी में मरीजों के लिए अस्पतालों में ओपीडी इत्यादि खुले हैं। हालांकि उन्होंने हड़ताल को लेकर पहले ही प्रचार किया था डीसी से मीटिंग के बाद ही आश्वासन पर हड़ताल को खत्म किया गया था। उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट से पक्की इन्श्योरेंस लेने के लिए हड़ताल की जा रही है ताकि उन्हें दोबारा तंग परेशान न किया जाए। उन्होंने बताया कि आज की हड़ताल से दो लाख के करीब परिवार सप्लाई से प्रभावित हुए हैं। लुधियाना से दवाओं के 25 करोड़ का बिजनेस होता है। हड़ताल से गवर्नमेंट को 15 करोड़ा का नुकसान हुआ है। उन्होंने गवर्नमेंट से ये भी अपील की कि आनलाइन दवाईयों पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। क्योंकि आनलाइन भी नशे वाली दवाओं की सप्लाई की जा रही है। एक साल के प्रतिबंद्ध के बाद सरकार को इसके नतीजे खुद सामने आने लगेंगे।