{"_id":"5b5607604f1c1be94b8b6607","slug":"81532364640-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ किया थाने के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ किया थाने के बाहर प्रदर्शन
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ किया थाने के बाहर प्रदर्शन
दिन पहले सुरजीत सिंह पर किया गया था हमला
पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुलिस की ओर से की जा रही ढीली कार्रवाई के विरोध में ट्रांसपोर्ट मालिकों ने थाना फोकल प्वाइंट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। थाने के मुलाजिमों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे गुरनाम सिंह ने बताया कि फेस-2 अर्बन स्टेट में रहने वाले सुरजीत सिंह का भी ट्रांसपोर्ट का काम है। दो दिन पहले उनकी रास्ते को लेकर किसी के साथ कहासुनी हो गई थी। इस दौरान लोगों ने मामला शांत करा दिया। गुरनाम ने बताया कि जब सभी लोग घर चले गए तो सुरजीत सिंह भी अपनी कार में बैठने लगे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमलाकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। गुरनाम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। उन्होंने कहा कि दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस से बात की गई तो पुलिस की कार्रवाई ढीली देख उन्होंने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।