फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मै मोदी को प्रधानमंत्री ही नहीं मानता : जेठमलानी

मै मोदी को प्रधानमंत्री ही नहीं मानता : जेठमलानी

Sun, 15 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मै मोदी को प्रधानमंत्री ही नहीं मानता : जेठमलानी
मैं मोदी को प्रधानमंत्री ही नहीं मानता : जेठमलानी
विज्ञापन

पास्टर सुल्तान मसीह की बरसी पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे वरिष्ठ वकील
कहा, मोदी धर्म का दुरुपयोग कर करते हैं राजनीति
विकास मल्होत्रा
लुधियाना। अपने विवादास्पद बयानों से सुर्खियों में रहने वाले वरिष्ठ वकील और पूर्व राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री ही नहीं मानता। मोदी धर्म का दुरुपयोग कर राजनीति करते हैं। इसी कारण मैं मोदी का दुश्मन हूं। जेठमलानी रविवार को लुधियाना में पिछले साल सलेम टाबरी चर्च के बाहर मारे गए पास्टर सुल्तान मसीह की बरसी पर दाना मंडी में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेठमलानी ने कहा कि मोदी धर्म का दुरुपयोग कर सत्ता में आए हैं। वह धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले हैं। वह मोदी के खिलाफ 18 नोटिस निकाल चुके है, जिसका उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को किसी भी तरह से जीतने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जेठमलानी ने कहा कि अगर राहुल गांधी देश की जनता को काम करके दिखाएंगे तो जनता उनके बारे में सोचेगी, नहीं तो उन्हें भी ऐसे ही रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश की सभी पार्टियां इकट्ठे होकर मोदी के विजय रथ को रोकेंगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सजा के मामले में पूछे गए सवाल पर राम जेठमलानी बोले कि भारत में अभी काफी काम हैं, वह पाकिस्तान के मामलों में कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed