फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अर्जुन ने जापान में निशानेबाजी से तोड़ा 12 साल पुराना रिकार्ड

अर्जुन ने जापान में निशानेबाजी से तोड़ा 12 साल पुराना रिकार्ड

Wed, 18 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन ने जापान में निशानेबाजी से तोड़ा 12 साल पुराना रिकार्ड
अर्जुन ने निशानेबाजी में तोड़ा 12 साल पुराना रिकार्ड
विज्ञापन

-दो स्वर्ण पदक हासिल कर रचा इतिहास, चेक रिपब्लिक में हुए थे 28वें विश्व स्तरीय खेल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। चेक रिपब्लिक में 11 से 15 जुलाई तक हुई 28वीं विश्व जूनियर निशानेबाजी मुकाबलों में मंडी गोबिंदगढ़ के अर्जुन सिंह चीमा (17) ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो स्वर्ण पदक जीते है। अर्जुन चीमा ने 2006 में निशानेबाज अमनप्रीत सिंह द्वारा क्रोएशिया में 50 मीटर एयर राइफल मुकाबले में 559 के स्कोर को पार करके 563 अंक स्कोर करके यह रिकार्ड अपने नाम किया। बुधवार को अर्जुन चीमा मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचे तो शहर के नामवर लोगों और पारिवारिक सदस्यों ने उसका जोरदार स्वागत किया।
पिता संदीप चीमा व अर्जुन चीमा ने बताया कि यह खेल भारत सरकार के खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के सहयोग से करवाया गया। चेक रिपब्लिक में 11 से 15 जुलाई तक हुई 28वीं मीटिंग ऑफ शूटिंग हूप्स में अर्जुन सिंह चीमा ने 10 मीटर एयर पिस्तौल के व्यक्तिगत मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया और टीम को सिलवर पदक दिलवाया। वहीं 50 मीटर फ्री पिस्तौल मुकाबले में अर्जुन ने स्वर्ण और टीम को भी स्वर्ण पदक के साथ जीत दिलाकर इतिहास रचा। इससे पहला जर्मनी में 21 जून से शुरू हुए मुकाबलों में अर्जुन ने 10 मीटर एयर पिस्तौल मुकाबलों में 9वां स्थान हासिल किया और 50 मीटर फ्री पिस्तौल मुकाबलों में टीम के लिए कांस्य पदक जीता। चेक रिपब्लिक में 12 साल बाद अर्जुन द्वारा तोड़े गए इस रिकार्ड के बाद उसकी टॉप पोजीशन बन गई है जो कि पूरे इलाके और पंजाब के लिए बड़े गर्व की बात है। अर्जुन चीमा ने बताया कि उसके चाचा जगविंदर सिंह चीमा डीएसपी खन्ना भी एशिया के तीसरे नंबर के पावर लिफ्टर चैंपियन रहे हैं। वह अपने चाचा जगविंदर सिंह जैसे नाम कमाना चाहता है और उसको अपने परिवार सदस्यों के साथ-साथ प्रशिक्षक प्रवेश जोशी, वलिंदर कुमार, जसपाल राणा, सोनिया राय का पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ के ओपी बांसल स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अर्जुन चीमा का 4 फरवरी 2018 को भारत सरकार के खेलो इंडिया खेलों ने जूनियर वर्ल्ड कप खेलने के लिए चुना था। यहां अर्जुन का तीसरा नंबर आया था। अर्जुन ने 2015 से पंजाब और राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी में हिस्सा लेने का मन बनाया था, अर्जुन अब तक 10 मीटर एयर पिस्तौल और 50 मीटर फ्री पिस्तौल मुकाबलों में कई स्वर्ण, सिल्वर और कांस्य पदक जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संदीप सिंह चीमा, कुलतेज सिंह टिवाना, तेजिंदर कौर चीमा, किरनदीप कौर चीमा, करिश्मा चीमा, जगमोहण सिंह बिट्टू प्रधान मिशन क्लब, हरप्रीत सिंह प्रिंस, सरताज सिंह टिवाना, कुलतेज सिंह टिवाना, अशोक शोकी, अमित ठाकुर, धर्मपाल पूर्व सरपंच उपस्थित थे।


फोटो कैप्शन:18जीबीजीपी01: विश्व स्तरीय निशानेबाजी मुकाबलो में स्वर्ण पद्क जीतने के बाद गोबिंदगढ़ पहुंचे अर्जुन सिंह चीमा का स्वागत करते हुए पारिवारिक सदस्य व मुंह मीठा करवाती माता किरदीप कौर चीमां पिता संदीप सिंह चीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed