फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बठिंडा पुलिस नही मान रही सरकार की पालिसी को

बठिंडा पुलिस नही मान रही सरकार की पालिसी को

Fri, 17 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा पुलिस नही मान रही सरकार की पालिसी को
बठिंडा पुलिस नहीं मान रही सरकार की पालिसी को
विज्ञापन

बठिंडा के दोनों सीआईए स्टाफ में लोकल रैंक प्राप्त लगाए प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। पंजाब सरकार एवं डीजीपी की ओर से सूबे के सभी थानों में रेगुलर इंस्पेक्टर लगाने के लिए एक नई पालिसी बनाई थी। जिसे बठिंडा पुलिस के अधिकारी नहीं मान रहे और सरकार व डीजीपी की पालिसी की अवहेलना कर रहे हैं। बठिंडा के सीआईए स्टाफ वन और टू में दोनों ही लोकल रैंक इंस्पेक्टर प्रभारी हैं। जिसके चलते लोगों में भी चर्चा है कि बठिंडा पुलिस के अधिकारियों ने राजनीतिक प्रेशर के कारण ही इन इंस्पेक्टरों को नियुक्त कर रखा है। इस संबंध में बठिंडा के एसएसपी डाक्टर नानक सिंह का कहना था कि पुलिस की ओर से सरकार की नई पालिसी का पालना किया जा रहा है। उसी के तहत थानों में इंस्पेक्टर लगाए गए हैं।

इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह पर अदालती आदेशों पर हो चुका केस दर्ज
सरकार की नई पालिसी के तहत जिस पुलिस इंस्पेक्टर पर केस दर्ज हुआ हो उसकी तुरंत बदली दूसरे जिले में की जानी होती है। बठिंडा पुलिस के अधिकारियों ने भी लोकल रैंक प्राप्त इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह की कुछ दिन पहले बठिंडा से बदली कर किसी अन्य जिले में लगा दिया था। इस बारे में एसएसपी बठिंडा ने भी पुष्टि की थी। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही लोकल रैंक इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह अपनी बदली कैंसल कराने में कामयाब हो गया और फिर से सीआईए टू का प्रभारी नियुक्त हो गया। बता दें कि जुलाई में सीआईए स्टाफ के उक्त लोकल रैंक इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह पर अदालत के आदेशों पर केस दर्ज हो गया था। जिसके बाद अब तक पुलिस ने केस के बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed