{"_id":"5b730c1442c79264b11691fc","slug":"61534266388-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए अनूठी पहल, अमलोह में खोला जनरल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए अनूठी पहल, अमलोह में खोला जनरल स्टोर
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए अमलोह में खुला जनरल स्टोर
पढ़ाई के साथ स्टोर चलाएंगे विद्यार्थी, बच्चों के विकास पर खर्च की जाएगी आय
खन्ना की एसआरएन संस्था की ओर से उठाया गया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
अमलोह/फतेहगढ़ साहिब।
अमलोह में विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए नई पहल की शुरुआत की गई है। यहां स्पेशल बच्चों के लिए पहली बार जनरल स्टोर खोला गया है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी दुकान खुद चलाएंगे और लोगों की जरूरत का सामान बेचेंगे। इससे होने वाले मुनाफे से वह अपने पैरों पर खड़े हो जाएंगे।
खन्ना की एसआरएन संस्था ने इन बच्चों के लिए यह बीड़ा उठाया है। हलका विधायक काका रणदीप सिंह और डीसी शिवदुलार सिंह ने उद्घाटन कर इस कार्य की प्रशंसा की है। काका रणदीप सिंह ने कहा कि स्पेशल बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। वह आम बच्चों की अपेक्षा किसी न किसी विशेष गुण के प्रेक्षक जरूर होते हैं। उनकी छिपी प्रतिभा को पहचान कर शख्सियत विकास के लिए सभी को सहायता करनी चाहिए ताकि समाज में ऐसे बच्चों का मनोबल बढ़ता रहे। उन्होंने स्टोर के संचालक डा. हिमांशु सूद और एसआरएन सोसाइटी को शुभकामनाएं भी दीं।
डीसी ने बताया कि स्टोर से होने वाली कमाई विशेष जरूरतों वाले बच्चों की भलाई और विकास पर खर्च की जाएगी। यह बच्चे समाज का बहुत अहम अंग होते हैं। यह विलक्षण प्रयास अमलोह तक ही सीमित न रहकर पंजाब भर में बल्कि राष्ट्र स्तर पर भी एक मिसाल कायम करेगा। मौके पर एसडीएम आनंद सागर शर्मा, सेवा मुक्त शिक्षा डायरेक्टर रोशन सूद, एसआरएन वेलफेयर सोसाइटी के डायरेक्टर जी प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, भूषण सूद, नगर काउंसिल प्रधान किरण सूद, ब्लाक मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष राजिंदर सिंह बिट्टू, अमलोह के प्रधान शिंगारा सिंह सालाणा, शहरी प्रधान हैप्पी पजनी और प्रदेश कांग्रेस सचिव जसमीत सिंह राजा उपस्थित थे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: 14जीबीजीपी01: अमलोह में स्पैशल बच्चों के लिए खोले गए जनरल स्टोर का दौरा करते डीसी शिवदुलार सिंह व विधायक रणदीप सिंह खोले पहले जनरल स्टोर की शुरुआत करते हुए।