{"_id":"5b463d2d4f1c1b77468b5ef8","slug":"61531329837-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला रेहडी वालो की और से काऊंसिल में आत्मदाह करने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला रेहडी वालो की और से काऊंसिल में आत्मदाह करने का
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला काउंसिल प्रधान ने बुलाई आपात बैठक
मामला रेहड़ी वालों की और से काउंसिल में आत्मदाह करने का
महिला विधायक मानूके सहित कई नेताओं व रेहड़ी वालों पर माहौल बिगाड़ने के आरोप
नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। नो स्ट्रीट वैंडर जोन मे रेहड़ियां लगाने के मामले में कुछ दिन पहले हुए विवाद में रेहड़ी वालों की ओर से काउंसिल में कार्यसाधक अधिकारी के कमरे के बाहर आत्मदाह की कोशिश का मामला तूूल पकड़ गया है। इस विवाद पर महिला काउंसिल प्रधान चरणजीत कौर कल्याण ने वीरवार दोपहर 2 बजे हाउस की आपात बैठक बुलाई है। बैठक से पहले सभी पार्षदों को भेजे एजेंडे में विवाद के लिए महिला विधायक बीबी सर्बजीत कौर मानूके सहित 6 लोगों को आरोपी ठहराया गया है। जिन जिन लोगों को काउंसिल की ओर से शहर का माहौल बिगाड़ने का आरोपी बताया गया है। उन सभी को काउंसिल की ओर से नोटिस भी भेजे गए हैं। महिला विधायक बीबी सर्बजीत कौर मानूके को वीरवार को बैठक दौरान अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अगर वह स्पष्टीकरण नहीं देतीं हैं तो कार्रवाई करने की बात भी लिखी है। सभी पर शहर का माहौल बिगाड़ने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, सरकारी अधिकारियो से दुर्व्यवहार करने जैसी बातें नोटिस में लिखी हैं।
एजेंडे में लिखा है कि महिला विधायक बीबी सर्बजीत कौर मानूके, आप नेता गोपी शर्मा, रिंपी दोधरीया, रायल पीजा वाला जोनी कुमार, गोरा लध्धड, गौरव उर्फ गोरू, रवि व रमन मीट वाले, शामा निवासी फिली गेट के साथ आए 20-25 लोगों ने नगर काउंसिलदफ्तर के आगे अधिकारियों को सरकारी काम से रोका गया और धमकी देकर डराया। इनके उकसाने पर ही रमन कुमार नामक युवक ने काउंसिल दफ्तर के बाहर खुद पर तेल डाल आग लगाने की कोशिश की। जिस पर फायर शाखा के कर्मचारियों ने उसे रोका। यह सारा खेल पार्षद कर्मजीत कैंथ व अधिकारी सुखदेव सिंह के सामने हुआ। इन सभी लोगों पर कार्रवाई के लिए वीरवार को हाउस बैठक में सभी पार्षदों से विचार करेंगे। अगर बैठक में कार्रवाई को लेकर सर्वसम्मति हो जाती है तो सभी लोगों पर भीड़ को सरकार के खिलाफ उकसाने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश न मानने, सरकारी काम में बाधा डालने, किसी को आत्महत्या के लिए उकसाने, शहर का माहौल बिगाड़ने जैसी बातों के तहत कार्रवाई संभव है।
क्या कहती हैं विधायक बीबी सर्बजीत मानूके
इस दौरान बीबी सर्बजीत कौर मानूके ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का आदर करती हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक्ट के मुताबिक पहले स्ट्रीट वैंडर्स को एक तय जगह देकर ही पुरानी जगह से हटाया जा सकता है, लेकिन काउंसिल के कुछ कर्मचारी गरीबों से धक्केशाही कर रहे हैं। अगर ट्रैफिक समस्या की बात है तो वह खुद रेहड़ियां हटवाने को तैयार हैं, लेकिन अगर किसी गरीब के साथ काउंसिल धक्केशाही करेगी तो वह एक बार नहीं बल्कि 100 बार शहर का माहौल खराब करने से पीछे नहीं हटेंगी। अगर अधिकारी रेहड़ियां उठवाते हैं तो महिला काउंसिल प्रधान के पति के पास क्या अधिकार है कि वो वहां जाकर रेहड़ियां लगवाएं। महिला विधायक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना महिला काउंसिल प्रधान के पति अमरनाथ कल्याण कर रहे हैं और काउंसिल को गरीब रेहड़ी वालों पर नही बल्कि अमरनाथ कल्याण पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
--