{"_id":"5b6092914f1c1b923e8b465c","slug":"51533055633-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौकाप्रस्त हैं दोनो बैंस भाई : आप नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौकाप्रस्त हैं दोनो बैंस भाई : आप नेता
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौकापरस्त हैं बैंस बंधु : आप नेता
बठिंडा कनवेंशन के लिए लगा रहा है पूरा जोर: ग्रेवाल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लुधियाना के आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके बैंस भाइयों पर मौकापरस्ती की राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को बीजेपी से मिलकर साजिश के तहत दो फाड़ करने के लिए यत्नशील है। आप नेताओं ने कहा कि बैंस की लोक इंसाफ पार्टी के ओहदेदार खैरा की दो अगस्त की बठिंडा कनवेंशन को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी पहले ही इस कनवेंशन को पार्टी विरोधी गतिविधि करार दे चुकी है और दावा किया कि लुधियाना से कोई भी ओहदेदार या पार्टी वर्कर इसमें शामिल नहीं होगा। आप के जिला प्रधान दलजीत सिंह ग्रेवाल ने आप के सीनियर नेताओं के लिए इस्तेमाल की जा रही बुरी शब्दावली की निंदा की और कहा कि नए नेता हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ अति एतराज योग्य घटिया शब्द इनकी मानसिकता को जाहिर करते है। ग्रेवाल ने कहा कि बैंस ने चीमा के खिलाफ घटिया शब्दावली इस्तेमाल करके समूचे दलित भाईचारे की तौहीन की है। उन्होंने कहा कि दोनों भाई सिमरनजीत सिंह मान से शुरू होकर अकाली दल-बीजेपी, सिद्धू और परगट की आवाज ए पंजाब और आम आदमी पार्टी सबसे धोखा कर चुके हैं। अब यह खैरा को उकसा रहे हैं। पार्टी के नेता दर्शन सिंह शंकर ने कहा कि बैंस ने 29 जुलाई को लुधियाना में जिला प्रधान की मीटिंग करके आम आदमी पार्टी लीडरशिप विरुद्ध साजिश रचने और खैरा की कनवेंशन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। इस मौके पर मोहन सिंह विर्क, नवजोत सिंह जर्ग, बलजिंदर सिंह, राजिंदरपाल कौर, अमनदीप सिंह, गुरजीत सिंह, सुरेश गोयल, गुरजीत सिंह, नवजोत सिंह और अमरिंदर सिंह मौजूद रहे।