{"_id":"5b59fa704f1c1bf6548b5273","slug":"51532623472-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ सड़को पर उतरेंगे इलाके के प्रसिद्ध स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ सड़को पर उतरेंगे इलाके के प्रसिद्ध स्कूल
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे इलाके के स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। इलाके के प्रसिद्ध स्कूल नशे के खिलाफ अलख जगाने के लिए दो हजार विद्यार्थियों के साथ 31 जुलाई को सड़कों पर उतरेंगे। जगरांव स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले इलाके के 17 स्कूल लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। साथ ही इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेंगे। वीरवार को इन स्कूलों के प्रिंसिपल की हुई मीटिंग में नेताओं ने सूबे में बह रहे नशे के छठे दरिया पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इस को रोकने के लिए लोगों को ही जागरूक होना पड़ेगा। इन विचारों के उपरांत इलाके को जागरूक करने के लिए 31 जुलाई को जिला पुलिस के सहयोग से मार्च निकालने का फैसला किया गया। इस संबंध में पांच मेंबरी कमेटी की गठन किया गया। जोकि पूरे समारोह की सफलता के लिए प्रोग्राम करेंगे। यह मार्च 31 जुलाई को पुलिस लाइन से शुरू होगा, जिसको एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।