{"_id":"69317c11f463d4d53508b609","slug":"45-year-old-man-commit-suicide-in-ludhiana-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: खाने खाकर सोने गया परिवार... सुबह उठते ही मच गया शोर, ऊपर वाले कमरे लटक रही थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: खाने खाकर सोने गया परिवार... सुबह उठते ही मच गया शोर, ऊपर वाले कमरे लटक रही थी लाश
Thu, 04 Dec 2025 05:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 04 Dec 2025 05:48 PM IST
सार
लुधियाना के हैबोवाल के हकीकत नगर इलाके में रहने वाले राज कुमार (45) ने बुधवार की देर रात को अपने घर में ही संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : istock
विस्तार
लुधियाना के हैबोवाल के हकीकत नगर इलाके में रहने वाले राज कुमार (45) ने बुधवार की देर रात को अपने घर में ही संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। वह परिवार वालों से अलग पहली मंजिल पर बने कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब वह नीचे नहीं आया तो परिवार वाले उसे जगाने गए तो अंदर शव लटक रहा था। उन्होंने तुरंत शोर मचाया। जब तक राज कुमार को नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद राज कुमार का शव पोस्टमार्टम करा परिवार वालों को दे दिया है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राज कुमार ने आत्महत्या क्यों की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज कुमार फैक्टरी में काम करता थआ और उसके दो बच्चे भी है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसका किसी से विवाद हुआ था। मामला पुलिस के पास भी गया था। मगर मामला खत्म हो गया था। उसी विवाद के बाद से राज कुमार परेशान रहने लगा था। वह किसी से कोई ज्यादा बातचीत भी नहीं करता था। कुछ दिनों से तो वह काम पर भी नहीं जा रहा था। बुधवार की रात को वह बाहर से घर आया और खाना खाने के बाद घर वालों से बातचीत कर यह कह कर ऊपर चला गया कि वह ऊपर वाले कमरे में सोएगा। परिवार वाले नीचे सो गए और राज कुमार ऊपर सोने के लिए चला गया। उसने कब आत्महत्या कर ली किसी को पता नहीं चला। सुबह जब वह नीचे नहीं आया तो परिवार वाले उसे जगाने गए तो आगे शव लटक रहा था। पुलिस जांच में जुटी है कि आत्महत्या करने का कारण क्या है।
विज्ञापन