फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बठिंडा में हुई

बठिंडा में हुई

Sat, 28 Jul 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में हुई
बठिंडा में 8.4 एमएम बारिश
विज्ञापन

फसलों और सब्जियों के लिए बरसात अच्छी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले में शनिवार को आठ एम एम बरसात हुई। जिस के बाद तापमान में एकदम गिरावट आ गई। इस बरसात को किसान फसलों और सब्जियों के लिए अच्छा बता रहे हैं। बरसात के बाद ज्यादा से ज्यादा तापमान 33.4 और कम से कम 23 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बरसात और होने की संभावना है। इस संबंध में बात करते हुए मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि बरसात से मौसम खुश्क हो गया है और आने वाले 24 घंटे के दौरान हल्की बरसात हो सकती है। उन्होंने कहा कि शनिवार को हुई बरसात आठ एमएम रिकॉर्ड की गई है। वहीं किसान जोगिंदर सिंह का कहना था कि मौजूदा समय में होने वाली बरसात फसलों एवं सब्जियों के लिए बहुुत ज्यादा लाभदायक है। इस बरसात से फसल को अच्छा पानी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा और फसल भी किसान को अच्छी प्राप्त होगी। इसके अलावा इस सीजन में जो सब्जियां लगाई हैं, उसके लिए भी बरसात का पानी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed