{"_id":"5b54b3e14f1c1b48748b65ce","slug":"41532277729-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखा पुलिस ने नशा मुक्त हो पंजाब मुहिम के तहत करवाया सेमीनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखा पुलिस ने नशा मुक्त हो पंजाब मुहिम के तहत करवाया सेमीनार
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करों और उसके पारिवार की संपत्ति होगी जब्त
दाखा पुलिस ने नशा मुक्त हो पंजाब मुहिम के तहत करवाया सेमीनार
दाखा पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। पंजाब पुलिस की तरफ से शुरू की गई मुहिम नशा मुक्त हो पंजाब के तहत पुलिस जिला लुधियाना देहाती के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ के आदेश पर रविवार को थाना दाखा की पुलिस ने गुरमति भवन में सैमीनार का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में इलाके के युवा, समाज सेवी संस्थाए और कई क्लबों के सदस्य शामिल हुए। सेमिनार में डीएसपी हरकमल कौर, नायब तहसीलदार तलविंदर कुमार, सब इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह, नगर काऊंसिल मुल्लापुर के प्रधान तेलू राम बांसल विशेष तौर पर शामिल हुए।
सैमीनार को संबोधन करते हुए डीएसपी हरकमल कौर ने इलाके को नशा मुक्त करने के लिए विशेष मुहिम शुरु की गई है और जल्द ही इलाके को नशा मुक्त कर लिया जाएगा। नशा तस्करों के साथ ही नशे के धंधे में शामिल उनके रिश्तेदारों की संपति को भी मामले में जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दाखा पुलिस की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। इस नंबर पर नशा छोड़ने का चाहवान कोई भी व्यक्ति थाना दाखा के इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह के साथ संपर्क कर सकता है। नशा छोड़ने के चाहवान व्यक्ति के इलाज का सारा खर्च भी थाना दाखा के इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह की तरफ से किया जाएगा। नशा छोड़ने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नौजवानों को नशे की दलदल में से बाहर निकालने के लिए प्रयास कर रही है। जिसके लिए आम लोगों के सहयोग की बड़ी जरुरत है। नायब तहसीलदार तलविंदर कुमार ने कहा कि हम अपना इलाके को नशा मुक्त तब ही कर सकते है, जब हर परिवार अपने घर से मुहिम शुरू करेगा। प्रधान तेलू राम बांसल ने कहा कि नशा छोड़ने के चाहवान की तलाश कर उन्हें नशे के नुकसान के बारे जागरूक करने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर सरपंच सिकंदर सिंह धनौआ, पार्षद तरसेम कौर, जसविंदर सिंह हैप्पी, भूपिंदर सिंह नीला गहोर, कर्मजीत सिंह काला, बलवीर चंद सहित अन्य लोग हाजिर थे।
बेट इलाके के गांवों के लिए अलग पुलिस चौकी बनेगी : डीएसपी
हदबंदी के बाद थाना दाखा में बेट इलाके के कई गांव थाना दाखा के अधीन आ चुके है। अब उन गांवों के लिए पुलिस चौकी बनाने की मांग आज पूर्व सरपंच दलविंदर सिंह भट्ठा की तरफ से डीएसपी दाखा से की गई थी। जिसके बाद उन्होंने भरोसा दिया कि एसएसपी से बात कर उनकी मांग को जल्द ही पूरा कर इलाके में नई चौकी खुलवा दी जाएगी। गांव मंडियानी के नौजवानों की तरफ से नशा तस्करों और नशेड़ी नौजवानों के खिलाफ शुरु की गई मुहिम की प्रशंसा करते डीएसपी दाखा नेकहा कि अगर हर गांव के नौजवान इस तरह पुलिस प्रशासन को सहयोग दे तो नौजवानों को नशे की दल दल से बाहर निकाला जा सकता है।