फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तेज रफ्तार ऑटो पलटा, बच्ची की मौत दो घायल

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, बच्ची की मौत दो घायल

Tue, 10 Apr 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ऑटो पलटा, बच्ची की मौत दो घायल
रेलवे स्टेशन से मेहरबान इलाके में स्थित घर जा रहा था परिवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
रेलवे स्टेशन से मेहरबान के हरकिशन विहार इलाके में जा रहा एक ऑटो पलट गया। इससे ऑटो में सवार आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। उसके रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच के बाद हरकिशन विहार की रहने वाली सुहानी (8) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। उसके रिश्तेदार अरुंजन (40) और राजेश (37) को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस्ती जोधेवाल की जनता कालोनी के रहने वाले ऑटो ड्राइवर जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुहानी और उसके कुछ रिश्तेदार कुछ दिन पहले वैष्णो देवी माता के दरबार में माथा टेकने के लिए गए थे। सभी लोग मंगलवार सुबह ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने घर जाने के लिए दो ऑटो किए। कुछ रिश्तेदार आगे ऑटो में निकल गए जबकि एक ऑटो में सुहानी और उसके अन्य रिश्तेदार बैठ गए। घर के पास ही तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। इससे सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से सभी को बाहर निकाला लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मेहरबान की पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। थाना मेहरबान के एसएचओ दविंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंच गई थी लेकिन बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed