{"_id":"7d7a87f84f2f79cb647365527932f18d","slug":"40-lakh-cash-stole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" व्यापारी के घर से 40 लाख कैश, एक किलो सोना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर से 40 लाख कैश, एक किलो सोना चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 26 Oct 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्रा इलेक्ट्रानिक के मालिकों के घर फील्डगंज स्थित कूचा नंबर 11 से रविवार देर रात चोर गिरोह ने चालीस लाख की नगदी और एक किलो सोना चोरी कर लिया। चोर घर में घुसे और चोरी कर फरार हो गए, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला। घटना का पता सोमवार सुबह चला जब घर की बहू खाना बनाने गई। सामान बिखरा पड़ा देख उसने शोर मचा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि बाद में घर के मालिकों ने कहा कि छह लाख रुपये की नकदी और 25 तोले सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि कितनी नकदी और कितने जेवरात चोरी हुए हैं, अभी कुछ पता नहीं है।
जानकारी के अनुसार बिंद्रा इलेक्ट्रानिक के मालिक भाई रमेश बिंद्रा और सुरिंदर बिंद्रा फील्डंगज स्थित कूचा नंबर 11 में रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर सुरिंदर और पहली मंजिल पर रमेश परिवार सहित रहते हैं। उनके मुताबिक कुछ दिन पहले उन्होंने एक प्लाट बेचा था। उस प्लाट को बेचने से मिली चालीस लाख रुपये की नकदी घर में ही रखी थी। पैसे रमेश ने अपनी मां के कमरे में स्थित अलमारी में रखे थे, जबकि जेवर रमेश के कमरे में रखे हुए थे। रविवार देर रात सारा परिवार खाना खाकर सो गया। इसी दौरान चोर गिरोह के सदस्य ताला खोलकर घर में घुसे। उन्होंने रमेश की मां के कमरे की अलमारी खोली और उसमें से नकदी और रमेश के कमरे में से जेवर चोरी कर फरार हो गए। सुबह रमेश की बहू खाना बनाने के लिए आई तो अलमारी खुली देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचा दिया। इस मामले में थाना डिवीजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप वढेरा ने कहा कि अभी तक घर मालिकों ने नहीं बताया है कि कितनी नकदी और कितने जेवरात है। घर मालिकों ने पुलिस से कहा कि जांच के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे। संदीप वढ़ेरा ने कहा कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। घर के ताले तोड़ने के बजाय खोले गए हैं। आशंका है कि चोरी की वारदात को अंजाम घर के किसी नजदीकी ने ही दिया है।