{"_id":"612a5ed88ebc3e79da5682ed","slug":"4-workers-have-died-in-punjab-forging-furnace-unit-accident-so-far-gobindgarh-news-pkl4249272133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब फोर्जिंग फर्नेस इकाई हादसे में अब तक 4 मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब फोर्जिंग फर्नेस इकाई हादसे में अब तक 4 मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी गोबिंदगढ़। मंडी गोबिंदगढ़ नेशनल हाईवे सर्विस रोड खन्ना साइड पंजाब स्टील फोर्जिंग एंड एग्रो इंडस्ट्री में गत 13 अगस्त की मध्यरात्रि लोहा पिघलाने वाली भट्ठी फटने से अब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी है।
एसएचओ प्रेम सिंह ने बताया कि इस हादसे में अरुण माझी (37) निवासी रेन बिशौनी सीतामढ़ी बिहार की पहले दिन ही मौत हो गई थी। इसके बाद धमेंद्र पटेल (34) निवासी गांव पिंदी दयोरिया उत्तर प्रदेश, शौलेश राय (32) पुत्र परमा राय गमहारी राजा पत्ती, गोपालगंज बिहार तथा विक्की कुमार मंडल (23) पुत्र वादानंद मंडल गांव बहरामरपुर बीहपुर भागलपुर बिहार की मौत हो चुकी है।
इस हादसे में पांच मजदूर अभी भी डीएमसी लुधियाना में अपना इलाज करवा रहे है। जिसमें तीन मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस हादसे के बाद करीब 12 मजदूर 70-80 फीसदी झुलस गए थे। यह हादसा भट्ठी में अचानक आए उबाल के कारण हुआ था। इसमें पिघलता हुआ लोहा मजदूरों पर आ गिरा था। हादसे के बाद पंजाब स्टील फोर्जिंग एंड एग्रो इंडस्ट्री के मालिक संदीप कुमार समेत चार पार्टनरों संजीव कुमार, साहिल बांसल, विजयंत बांसल सभी निवासी मंडी गोबिंदगढ़ पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।