{"_id":"5b6092984f1c1b9c3e8b46a3","slug":"31533055640-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 स्कूलों के सांझे प्रयास से गली गली में दिया नशे के अंत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 स्कूलों के सांझे प्रयास से गली गली में दिया नशे के अंत का संदेश
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 स्कूलों के सांझे प्रयास से दिया नशे के अंत का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। समाज में फैले नशे के अंत के लिए मंगलवार को इलाके के नामी स्कूलों के दो हजार विद्यार्थी सड़कों पर उतरे। कई किलो मीटर लंबे काफिले में शामिल विद्यार्थियों ने पंजाब में नशे को खत्म करने का नारा लगाया। शहीद ऊधम सिंह को समर्पित जगरांव स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस जिला लुधियाना देहाती की पुलिस के सहयोग से इलाके के 17 स्कूलों की ओर से नशे के खिलाफ निकाली इस रैली को एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी बराड़ ने स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों और पुलिस की ओर से नशा विरोधी मार्च को समय की जरूरत बताते हुए इस मुहिम से प्रत्येक नागरिक को जुड़ने की अपील की। मार्च पुलिस लाइन से शुरू हुआ। इस मार्च के साथ जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मार्च में हर एक स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से हाथों से तैयार किए बैनर और तख्तियां जिन पर नशे के खिलाफ नशे से यारी समझो मौत की तैयार, नशे की लत मौत को खत आदि नारे लिखे थे। नशा विरोधी मार्च एसएसपी आफिस से तहसील रोड, रेलवे पुल, झांसी चौक, सदन मार्केट, कमल चौक से होते हुए स्कूल पहुंचा। इस मौके पर एसपी गुरदीप सिंह, एसपी रुपिंदर कुमार, डीएसपी प्रभजोत कौर, डीएसपी बुलंद सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव सतिंदरपाल सिंह, प्रधान शशी जैन, प्रिंसिपल बलदेव बावा, दीप कुमार शर्मा और तेजिंदर गुप्ता मौजूद रहे।