{"_id":"5a11b4e04f1c1b68678bcc5e","slug":"31511109856-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिब्बा रोड पुलिस चौकी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिब्बा रोड पुलिस चौकी में लगी भीषण आग
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 मोटर साइकिल जलकर राख, दो दमकलों ने आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
टिब्बा रोड स्थित पुलिस चौकी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जिस समय चौकी में आग लगी चार पुलिस मुलाजिम ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण चौकी के अंदर चोरी के आरोप में बरामद किया गया धागा और अलग-अलग आरोपियों से बरामद 11 बाइक राख हो गए। पुलिस का रिकार्ड पूरी तरह से सेफ है।
चौकी टिब्बा रोड में रविवार सुबह चार मुलाजिम ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुआं ऊपर उठने लगे। मुलाजिमों ने आग पर काबू पाया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। आसपास के लोगों ने भी आग पर पानी डाला लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चौकी टिब्बा रोड के इंचार्ज एएसआई कपिल कुमार शर्मा ने बताया कि आग कैसे लगी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण वहां पड़ा धागा और 11 मोटरसाइकिल जल कर राख हुए हैं।