फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   224 new cases of stubble burning in Punjab, 1642 incidents so far

Ludhiana News: पंजाब में पराली जलाने के 224 नए मामले, अब तक 1642 घटनाएं

Fri, 31 Oct 2025 08:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
224 new cases of stubble burning in Punjab, 1642 incidents so far
-तरनतारन में सबसे अधिक जली पराली, कुल 374 केस आए सामने
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में शुक्रवार को फिर पराली जली और 224 नए मामलों के साथ पराली जलाने की कुल घटनाओं की संख्या बढ़कर 1642 हो गई है। शुक्रवार को सीएम के जिला संगरूर में पराली जलाने के सबसे अधिक 63 मामले सामने आए। तरनतारन में 44, पटियाला में 15, अमृतसर में 11 व फिरोजपुर में 12 मामले दर्ज किए गए।
कुल घटनाओं की बात करें तो सबसे अधिक पराली तरनतारन जिले में जली है। यहां कुल 374 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिला संगरूर दूसरे स्थान पर है। संगरूर में पराली जलाने के मामले बढ़कर 281 हो गए हैं। अमृतसर में 197 मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब में पराली के लगातार जलने से हवा प्रदूषित होती जा रही है। इससे सांस लेना मुश्किल हो रहा है। फिरोजपुर से 167, पटियाला से 97, गुरदासपुर से 49, कपूरथला से 62, बठिंडा से 92, फाजिल्का से 20, जालंधर से 34, बरनाला से भी 34, लुधियाना से 26, मोगा से 32, मानसा से 41, फतेहगढ़ साहिब से 24, मुक्तसर से 33, फरीदकोट से 20, एसबीएस नगर से पांच, होशियारपुर से नौ, मालेरकोटला से 22 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

430 मामलों में एफआईआर दर्ज
पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी अब तेजी के साथ की जा रही है। पंजाब में 30 अक्तूबर तक 537 मामलों में 27 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 15 लाख 90 हजार रुपये की वसूली कर ली गई है। इसके साथ ही 430 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और 490 रेड एंट्री दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा में एक्यूआई रहा सबसे खराब, छह अन्य शहर येलो जोन में
सीपीसीबी की ओर से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बठिंडा का एक्यूआई 205 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में रहा। वहीं छह अन्य शहरों का एक्यूआई येलो जोन में दर्ज किया गया। इनमें जालंधर का 151, खन्ना का 181, लुधियाना का 136, मंडी गोबिंदगढ़ का 155, अमृतसर का 107 और पटियाला का एक्यूआई 106 दर्ज किया गया।
----
पंजाब में हल्के कोहरे की शुरुआत, अमृतसर व लुधियाना में कम रही दृश्यता

पंजाब में मौसम के मिजाज धीरे-धीरे अब बदल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह अमृतसर व लुधियाना में हल्का कोहरा छाया रहा। दोनों जगहों पर दृश्यता पर असर पड़ा है। अमृतसर में सुबह साढ़े 8 बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। लुधियाना में 1000 मीटर दर्ज की गई। पटियाला में दृश्यता 2000 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पांच नवंबर से पंजाब में दो दिनों के लिए कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे पंजाब के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के मुताबिक 3 नवंबर से सक्रिय होने जा रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलेगा। विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले दो दिन हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है।

तापमान में 1 डिग्री की कमी
शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल पारा सामान्य के पास बना हुआ है। पंजाब में सबसे अधिक 32.3 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य से 4 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 16 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 30.5 डिग्री, लुधियाना का 30.4 डिग्री, पटियाला का 31.1 डिग्री, पठानकोट का 29.2 डिग्री, बठिंडा का 31.9 डिग्री, फरीदकोट का 30.5 डिग्री, फिरोजपुर का 30.0 डिग्री, होशियारपुर का 29.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 17.0 डिग्री, लुधियाना का 17.2 डिग्री, पटियाला का 19.7 ड़िग्री, बठिंडा का 17.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article