{"_id":"5b73084442c7925b2e69dbe4","slug":"21534265412-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार पुलिस कर्मियों के हाथ में रहेगी शहर की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार पुलिस कर्मियों के हाथ में रहेगी शहर की सुरक्षा
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में सीएम, तीन हजार पुलिस कर्मी करेंगे निगहबानी
स्वतंत्रता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह से एक दिन पहले ही पहुंचे कैप्टन
सुरक्षा को लेकर डीजीपी लॉ एंड आर्डर ने अधिकारियों के साथ की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। स्वतंत्रता दिवस पर महानगर के गुरु नानक स्टेडियम में होने वाले राज्यस्तरीय समारोह की सुरक्षा का जिम्मा तीन हजार पुलिस कर्मियों पर रहेगा। स्टेडियम के अंदर और बाहर के साथ महानगर के प्रमुख चौकों पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। समारोह में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होने वाले है। सीएम मंगलवार को ही महानगर पहुंच गए।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार की देर शाम को डीजीपी लॉ एंड आर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों भी शहर में पहुंचे हुए थे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की और कुछ दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सारे सुरक्षा प्रबंधों का जायजा भी लिया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस ने गुरु नानक स्टेडियम के चारों तरफ सख्त पहरा रखा हुआ है। शहर में पैरामिल्ट्री फोर्स के साथ साथ बटालियन भी तैनात की गई है। समारोह में आने वाले वीआईपी लोगों के लिए अलग गेट और पब्लिक के लिए अलग गेट रखे गए है। वहां गेट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। आस-पास के घरों की छतों पर भी पुलिस मुलाजिम तैनात है। महानगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ साथ प्रमुख शापिंग माल के बाहर भी सुरक्षा इंतजाम कर रखे है। इसके अलावा सादी वर्दी में भी प्रमुख बाजारों में पुलिस मुलाजिम तैनात रहेंगे ताकि संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा पुलिस ने शहर की सभी एंट्री प्वाइंट सील कर रखे है। शहर के अंदर आने और बाहर जाने वालों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों की पुलिस चेकिंग भी कर रही है। अधिकारियों ने पीसीआर मोटरसाइकिल और कारों को भी पूरी तरह से अलर्ट कर रखा है। पुलिस अधिकारियों ने महानगर के होटलों को भी पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के आदेश जारी किए हुए है। इसके अलावा पुलिस खुद भी होटलों पर नजर रखे हुए है। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की हुई। नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। हर वाहन को अच्छे से चेक किया जा रहा है।