फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मलोट फूड सपलाई कार्यालय में करोडों रूपए के घोटाला होने का आरोप

मलोट फूड सपलाई कार्यालय में करोडों रूपए के घोटाला होने का आरोप

Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
मलोट फूड सपलाई कार्यालय में करोडों रूपए के घोटाला होने का आरोप
फूड इंस्पेक्टर डिपो होल्डर के साथ मिलकर बेचता है सरकारी गेहूं : गुरदीप खालसा
विज्ञापन

मलोट फूड सप्लाई कार्यालय में करोड़ों के घोटाला का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। मलोट के फूड सप्लाई कार्यालय में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मलोट निवासी गुरदीप सिंह खालसा ने आरोप लगाते हुए कहा कि फूड सप्लाई विभाग का इंस्पेक्टर पंकज मलोट के डिपो होल्डरों के साथ मिलकर सरकारी गेहूं बेचकर सरकार व गरीबों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। खालसा ने बताया कि उसने इस बाबत खुराक मंत्री को भी लिखित शिकायत भेजकर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इंस्पेक्टर पंकज ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
इस संबंध में गुरदीप सिंह खालसा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मलोट में इंस्पेक्टर पंकज मलोट के ही डिपो होल्डरों के साथ मिलकर गरीबों के लिए आए गेहूं को बेचकर करोड़ों रुपये हजम कर गया है। जिसके चलते उसने इंस्पेक्टर विभाग व सरकार के साथ धोखाधड़ी की है। उसने आरोप लगाया कि उक्त इंस्पेक्टर की मिलीभगत से ही मलोट के कई डिपो होल्डर उन लोगों के नाम पर राशन बांट रहे है, जिनकी मौत हो चुकी है। इसके अलावा एक ही व्यक्ति के नाम पर दो दो राशन कार्ड चलाए जा रहे हैं, जिनको लगातार राशन बांटा जा रहा है। खालसा ने बताया कि इस संबंधी आरटीआई के जरिये मांगी गई सूचना के तहत खुलासा हुआ है। खालसा ने आरटीआई की सूचना पर संदेह जताते हुए कहा कि जो राशन बांटने संबंधी आनलाइन रजिस्ट्रेशन होनी थी, वो कई राशन कार्डों पर पेन से ही चढ़ाया गया है और जब सूचना मांगी गई तो पेन से लिखी एंट्री को मिस प्रिंट कर दिया गया है। उसने कहा कि इस संबंध में वह कई बार विभाग के डीएफएस ओ दीवान चंद शर्मा को भी अवगत कराया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा उसने इंस्पेक्टर की ओर से किए जा रहे घोटालों के संबंध में विजिलेंस व विभाग के उच्च अधिकारियों और डिप्टी कमिश्नर मुक्तसर को भी लिखित तौर पर शिकायतें दी हैं। जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते अब उसने सूबे के खुराक सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु को शिकायत भेजकर घोटाले करने वाले इंस्पेक्टर व डिपो होल्डरों की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में जब फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर पंकज से बात की गई तो उन्होंने गुरदीप सिंह खालसा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जो भी खालसा की तरफ से शिकायतें आई थीं, उनकी निष्पक्ष जांच को चुकी है। जिसमें कोई भी घोटाला सामने नहीं आया था। इसके बाद जब विभाग के अधिकारी दीवान चंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच हो चुकी है। जिसमें कुछ भी सामने नहीं आया, लेकिन फिर भी खालसा को कुछ संदेह है तो वह विभाग के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed