{"_id":"5b59fa554f1c1bde6d8b4975","slug":"21532623445-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग की तरफ से डायरिया से बचाव के लिए सलाह जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग की तरफ से डायरिया से बचाव के लिए सलाह जारी
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया से बचाव के लिए सलाह जारी
संवेदनशील क्षेत्रों में दवाएं और ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शहर के कुछ इलाकों में डायरिया के मामले सामने आने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सेहत विभाग की तरफ से लगातार राहत कार्य जारी किए हैं। वहीं आम लोगों को डायरिया से बचने के लिए योग्य सलाह भी जारी की गई हैं। इसके अलावा लोगों की सहायता के लिए जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है और संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में दो लाख से ज्यादा जिंक गोलियां, 30 हजार से ज्यादा क्लोरीन गोलियां, 2.42 लाख ओआरएस पैकेट और अन्य गोलियां घर घर जा कर बांटी जा रही हैं।
सिविल सर्जन डा. परविंदर पाल सिंह सिद्धू ने लोगों को डायरिया से बचने के उपाय बारे जानकारी देते हुए बताया कि हमेशा साफ और शुद्ध पानी का ही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोशिश करो कि पानी उबाल कर पिया जाए या 20 लीटर पानी में एक क्लोरीन की गोली डाल कर आधा घंटा ठहरे पानी छान कर पिया जाए। खाने पीने की वस्तुएं धूल और मक्खियों आदि से ढक कर रखी जाएं। भोजन हमेशा गर्म और ताजा ही खाओ। ज्यादा पके और कटे फल और सब्जियां न खाई जाएं। खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद हाथ साबुन के साथ धोने चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों आसपास सफाई रखने के साथ-साथ पानी जमा नहीं होने दिया जाना चाहिए। दस्त उल्टी लगने पर नमक चीनी के घोल का प्रयोग करना चाहिए। यह पैकेट सेहत संस्थाओं की तरफ से मुफ्त दिया जा रहा है। यदि जरूरत हो तो मरीज को तुरंत नजदीक के सेहत केंद्र या अस्पताल में ले जाना चाहिए। डा. सिद्धू ने कहा कि इस संबंधित और ज्यादा जानकारी के लिए कंट्रोल रूम कार्यालय, सिविल सर्जन फोन नंबर 0161 -2444193 पर संपर्क करना चाहिए।