{"_id":"5b4a2ae24f1c1b4d748b4a3d","slug":"21531587298-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर कोई नशा बेचता है तो मुझे बताएं-एसपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर कोई नशा बेचता है तो मुझे बताएं-एसपीडी
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कोई नशा बेचता है तो मुझे बताएं: एसपीडी
लोगों को दिया मोबाइल नंबर, गुप्त रखी जाएगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। नशे का प्रकोप को रोकने के लिए साझी पंचायत कम पुलिस पब्लिक बैठक का आयोजन कच्चा दलीप नगर में किया गया। इसमें इलाके की महिलाओं व पुरुषों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते एसपी (डी) हरपाल सिंह ने कहा कि अगर उनके इलाके में कोई नशा तस्करी का धंधा करता है तो उसकी सूचना मेरे मोबाइल नंबर पर दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और नशा तस्करों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि समाज में नशा लोगों के सहयोग से ही खत्म हो सकता है। लोग पुलिस को सहयोग दें। पंजाब पुलिस की तरफ से चलाई सांझी पंचायत दौरान अमलोह के डीएसपी मनप्रीत सिंह, प्रोवीजनल डीएसपी संदीप सिंह, एसएचओ सुखवीर सिंह, सहायक थानेदार कुलदीप सिंह, पार्षद राजिंदर कुमार टीटू, बलकार सिंह नंबरदार, दलीप सिंह प्रधान के अलावा अन्य लोगों ने नशे की रोकथाम के लिए अपने-अपने विचार पेश किए।
फोटो कैप्शन: 14जीबीजीपी07: गोबिंदगढ़ के कच्चा दलीप नगर में नशे की रोकथाम के लिए लोगों से बैठक करते एसपीडी हरपाल सिंह, डीएसपी मनप्रीत सिंह, एसएचओ सुखवीर सिंह।