फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एमबीडी नियोपोलिस मॉल लुधियाना में शॉपिंग फेस्टिवल संपन्न

एमबीडी नियोपोलिस मॉल लुधियाना में शॉपिंग फेस्टिवल संपन्न

Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
एमबीडी नियोपोलिस मॉल लुधियाना में शॉपिंग फेस्टिवल संपन्न
बिजनेस पेज के लिए, शिमला के लिए
विज्ञापन


गौरव खन्ना ने जीती हुंडई की इओन कार
10 लाख 18 हजार लोग एमबीडी नियोपोलिस मॉल में घूमने पहुंचे
लुधियाना में शॉपिंग फेस्टिवल का समापन, लक्की ड्रॉ विजेताओं को दिए इनाम
सांप सीढ़ी, म्यूजिशियन, वीडियो गेम, तंबोला मनोरंजक खेलों का लुधियाना वासियों ने उठाया लुत्फ
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। 45 दिन चले लुधियाना शॉपिंग फेस्टिवल में 10 लाख 18 हजार 346 लोगों ने एमबीडी नियोपोलिस मॉल में घूमने पहुंचे। रविवार को लुधियाना शॉपिंग फेस्टिवल के लक्की ड्रा निकाले गए। जो हुंडई, रिलायंस डिजिटल, पैंटालून, बाइक्स वर्ल्ड, की तरफ से इनाम दिए गए। कार्यक्रम में 4 लक्की ड्रॉ वितरित किए गए।
इस मौके पर एमबीडी ग्रुप की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सोनिका मल्होत्रा ने कहा हमने एमबीडी नियोपोलिस मॉल में एंड ऑफ दि सीजन सेल का सफलतापूर्वक आयोजन किया। हर आयु समूह के लिए कुछ विशेष ऑफर लेकर आई सीजन समाप्ति की यह सेल इस बार फिर सुपर हिट रही। एमबीडी नियोपोलिस, लुधियाना शहर का सबसे अच्छा खरीदारी का स्थान है और हम साल दर साल यहां आने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा दर्ज कर रहे हैं। इस वर्ष एमबीडी नियोपोलिस मॉल में रिलायंस डिजिटल, रिलायंस स्मार्ट, यूसीबी, इंडिया, ऑल, दी चिल्ड्रन प्लेस, वन फ्राइडे स्टोर भी खुले हैं। आने वाले वक्त में और नए ब्रांड लाए जाएंगे।
विज्ञापन

लक्की ड्रा में पहला इनाम हुंडई की इओन कार ओमेक्स रॉयल के रहने वाले 44 साल के गौरव खन्ना ने जीती जो हिमाचल में अपना लालजी रिजोर्ट चला रहे हैं। दूसरा इनाम एलईडी टीवी आत्म नगर लुधियाना के रहने वाले 61 साल के राकेश सचदेव ने जीता, जो अपना कॉस्टिंग स्टील का बिजनेस करते हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लक्की ड्रा में उनका उपहार निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा इनाम हाई एंड साइकिल रिशी नगर लुधियाना के रहने वाले 36 साल के सुशील बोध ने जीता, जो पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) के अधिकारी हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने यह सोच कर ही लक्की ड्रॉ में हिस्सा लिया था कि हमारा अगर इनाम निकले तो साइकिल ही हो, क्योंकि वह फिटनेट के प्रति बहुत जागरूक हैं। चौथा इनाम गिफ्ट हैंपर मॉडल टाउन के रहने वाले परमजीत सिंह ने जीता, जो अपना साइकिल पार्ट्स बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed