फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब की नशा विरोध मुहिम ने हिमाचल की वादियों में दी दस्तक

पंजाब की नशा विरोध मुहिम ने हिमाचल की वादियों में दी दस्तक

Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की नशा विरोध मुहिम ने हिमाचल की वादियों में दी दस्तक

विज्ञापन

पंजाब की नशा विरोध मुहिम ने हिमाचल की वादियों में दी दस्तक
-पंजाब के 22 जिलों के छात्र हाइकिंग ट्रैकिंग कैंप के लिए पहुंचे मनाली
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘डेपो’ ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश नें दस्तक दे दी है। पंजाब के बाइस जिलों के छात्र, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में दस दिवसीय हाइकिंग ट्रैकिंग कैंप में भाग लेने पहुंचे हैं। कैंप में सुनाम के सरकारी स्कूल (लड़के) के 6 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नशा विरोधी अभियान के तहत समारोह करवाए और नौजवानों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। कैंप के चीफ ट्रेनिंग अधिकारी सुरिंदर सिंह भरूर ने जानकारी दी कि ट्रेक इंडिया लिमिटेड के सहयोग से लगाए जा रहे इस कैंप में छात्रों को पहाड़ों व दुर्गम इलाकों के हालात से अवगत करवाना है। यहां के जोखिम भरे माहौल के दौरान आपसी सहयोग देने की भावना व भाईचारक एकता को मजबूत करने की भावना पैदा होती है। इसके अलावा कैंप मे ंपंजाब सरकार की डेपो मुहिम के तहत लगातार समारोह करवाए जा रहे हैं। नशे के कुप्रभावों की जानकारी देने के अलावा समाज पर पड़ने वाले असर से छात्रों को अवगत करवाया जा रहा है। कैंप में छात्रों की ओर से देश भक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी और पंजाबी सभ्याचार की प्रस्तुति दी। छात्रों ने प्रण लिया कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम में पूरा सहयोग देंगे। कैंप में रघुवीर सिंह मान, दर्शन सिंह बरेटा, राजविंदर सिंह, कुलबीर सिंह, अभिनव कुमार और हरकिरत सिंह हाजिर थे।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed