फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खेल के साथ खिलाडिय़ों ने सफाई अभियान में भी दिखाया दमखम

खेल के साथ खिलाडिय़ों ने सफाई अभियान में भी दिखाया दमखम

Mon, 30 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खेल के साथ खिलाडिय़ों ने सफाई अभियान में भी दिखाया दमखम
7 किमी टीम ट्रायल इवेंट में अनुरीत विजेता
विज्ञापन

तंदुरुस्त पंजाब मिशन के तहत साइक्लिंग वेलोड्रम के मुकाबले हुए
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत खेल विभाग पंजाब की तरफ से शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटर, सब सेंटर, गुरु नानक स्टेडियम, मल्टीपर्पस हाल, पीएयू, जीएचजी खालसा कालेज गुरुसर सुधार, एएस माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल खन्ना के खेल सेंटरों में सफाई की। इसके अलावा सब सेंटर नरेश चंद्र स्टेडियम खन्ना में वॉलीबाल में अंडर-19 लड़कों के मुकाबले कराए गए। इसमें कोचिंग सेंटर खन्ना की टीम ने पहला, खन्ना पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा, एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एसएसपी ध्रुव दहिया ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। वहीं कोचिंग सेंटर पीएयू साइक्लिंग वेलोड्रम में साइक्लिंग मुकाबले कराए गए, इसमें अंडर-14 लड़कों व लड़कियों ने हिस्सा लिया। लड़कियों के 7 किलोमीटर टीम ट्रायल इवेंट में अनुरीत गोराया ने पहला, जशनप्रीत कौर ने दूसरा, वरिंदा ने तीसरा स्थान पाया। वहीं 10 किलोमीटर मास स्टाट में अनुरीत ने पहला, वरिंदा ने दूसरा, जशनप्रीत ने तीसरा स्थान पाया। वहीं लड़कों में 10 किलोमीटर टीम ट्रायल में करनप्रीत सिंह ने पहला, दिवजोत सिंह ने दूसरा, सिद्धार्थ शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। वहीं 15 किलोमीटर मास स्टाट में दिवजोत ने पहला, सिद्धार्थ ने दूसरा, अरमान बराड़ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed