{"_id":"5b54b3df4f1c1ba61f8b4901","slug":"201532277727-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार के समय लोगों को दफ्तरों में नहीं होना पड़ेगा परेशान : लापरां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार के समय लोगों को दफ्तरों में नहीं होना पड़ेगा परेशान : लापरां
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राज में दफ्तरों में नहीं होना पड़ेगा परेशान : लापरां
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। कांग्रेस सरकार हर वर्ग को सहूलियतें प्रदान करना चाहती है। कैप्टन सरकार के समय लोगों को दफ्तरों में परेशान नहीं होना पड़ेगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी लुधियाना देहाती के प्रधान गुरदेव सिंह लापरां ने रविवार को दाखा के गांव मोही में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को सहूलियतें प्रदान करने के लिए एक छत के नीचे कैंप लगाया गया, जिसमें फूड सप्लाई विभाग, पॉवर काम, सीडीपीओ, जल सेनीटेशन, गैस कनेक्शन, बैंक के काम, लेबर भलाई विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीनियर कांग्रेस नेता आनंदसरुप सिंह मोही ने कहा कि गांव के लोगों को सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी गई और फार्म भरे गए। जैसे की नीले कार्ड, फ्री गैस सिलेंडर, बीडीपीओ दफ्तर, लेबर का काम करने वाले राजमिस्त्री के कार्ड, बिजली बोर्ड के काम, नए पानी के कनेक्शन सहित अन्य तरह के कैंप एक ही छत के नीचे लगाए गए है ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर कांग्रेसी नेता मेजर सिंह मुल्लापुर, सुखपाल सिंह, चरणजीत सिंह मोही सहित अन्य लोग हाजिर थे।