फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ओवरटेक करते गाड़ी ट्रक में जा घुसी, एक व्यक्ति की मौत

ओवरटेक करते गाड़ी ट्रक में जा घुसी, एक व्यक्ति की मौत

Mon, 30 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
ओवरटेक करते गाड़ी ट्रक में जा घुसी, एक व्यक्ति की मौत
क्रासर
विज्ञापन

लक्कड़ की बोली करवाने के बाद गाड़ी में लोड कर जा रहे थे ढंढारी
गाड़ी के ड्राइवर और सड़क पर खड़े ट्रक वाले के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लक्कड़ की बोली करवाने के बाद लोड करवाकर उसे ढंढारी श्मशानघाट छोड़ने जा रहा वाहन ओवरटेक करते समय ट्रक में जा घुसा। इससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कंडक्टर साइड बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि गाड़ी चला रहा ड्राइवर बाल-बाल बच गया। हादसे के तुरंत बाद खड़े हुए ट्रक का ड्राइवर वहां से चलता बना।
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन छह के अधीन आने वाली चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान टिब्बा रोड निवासी सोमनाथ (66) के रुप में हुई है। पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर संदीप और वहां खड़े ट्रक के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कांस्टेबल जतिंदर सिंह ने बताया कि सोमनाथ टिब्बा रोड स्थित एक आढ़ती से काफी सालों से काम कर रहे थे। वह ही लक्कड़ की खरीददारी करने के बाद उसे बेचते थे। सोमवार सुबह उन्होंने ढोलेवाल के पास से लक्कड़ खरीदी और उसे ढंढारी के श्मशानघाट में छोड़ना था। उन्होंने वहीं से गाड़ी किराए पर की और खुद भी गाड़ी में बैठकर उसके साथ चल दिए। गाड़ी संदीप ड्राइव कर रहा था। जब वह शेरपुर के पास पहुंचे तो आगे चल रहे वाहन को संदीप ने ओवर टेक करने की कोशिश की। गाड़ी को ओवर टेक करने के चक्कर में गाड़ी सीधे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कंडक्टर साइड पूरी तरह से कंडम हो गई। कंडक्टर साइड में बैठे सोमनाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल जतिंदर ने बताया कि आरोपी संदीप और वहां खड़ा ट्रक चालक भी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed