फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   19 thousand kilometers of rural roads will be constructed in Punjab

Ludhiana News: पंजाब में 19 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण

Sun, 10 Aug 2025 08:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
19 thousand kilometers of rural roads will be constructed in Punjab
-मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की घोषणा, दो नई सड़कों का नींव पत्थर भी रखा
विज्ञापन

-
---
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम। प्रजामंडल लहर के शहीद भगत सिंह ढढोगल की 87वीं बरसी के मौके पर गांव ढढोगल में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद इलाके की दो नई सड़कों का नींव पत्थर रखा। इनका नाम शहीद के नाम पर रखने का एलान किया। दोनों सड़कों पर 17.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में 19 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा जिनका रखरखाव भी बनाने वाली कंपनी अगले पांच साल के लिए करेगी।
उन्होंने कहा कि खेतों में नहरी पानी की पहुंच 63 फीसदी कर दी गई है जो पहले 21 फीसदी थी। सीएम मान ने विरोधी दलों के नेताओं का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। बड़े से बड़े तस्कर को भी जेल में वही खाना मिलेगा जो आम कैदी को मिलता है। पंजाब के लोग नाभा जेल में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देख सकते हैं। रंगले पंजाब के रंग फीके करने वालों पर सरकार तरस नहीं करेगी।
विज्ञापन

श्री गुरु तेग बहादुर का बलिदान राष्ट्रीय स्तर मनाने की अपील, 55 करोड़ का बजट मंजूर
⁠सीएम मान ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां बलिदान दिवस मनाने के लिए 55 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया गया है। गुरु साहिब के चरण स्पर्श गांवों व कस्बों की पहचान कर ली गई है। करीब 140 जगहें ऐसी हैं और इन स्थानों पर धार्मिक आयोजन होंगे। इन जगहों की सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस राष्ट्रीय स्तर मनाया जाए। हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर ने पूरी कौम के लिए बलिदान दिया था। पंजाब सरकार की ओर से श्रीनगर से लेकर दिल्ली के चांदनी चौक तक समारोह करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु नानक के फलसफे को अपनाएं
पंजाब तो शहादतों से भरा पड़ा है। शहीद भगत सिंह को आजादी के बाद के हालात की चिंता थी। पहले अंग्रेजों को भगाने के लिए शहादतें दीं अब अंग्रेजों के पास जाने के लिए लाखों खर्च रहे हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों से गुरु नानक के फलसफे को अपनाने की अपील की जिसमें गुरु नानक ने पानी, हवा और धरती को बचाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के हित में ही उनका हरा पेन चलेगा। शहीदों की मशाल जलाकर रखना अपनी विरासत को बचाना है। भारत विभाजन की कीमत पंजाब ने सबसे ज्यादा चुकाई और इसमें करीब दस लाख लोगों का बलिदान हुआ था। इस मौके पर विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, जसवीर सिंह जस्सी सेखों, दलबीर सिंह ढिल्लों आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article