फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शहीद ऊधम सिंह की यादगार हेतू दो करोड 2

शहीद ऊधम सिंह की यादगार हेतू दो करोड 2

Tue, 31 Jul 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह की यादगार हेतू दो करोड 2
शहीद की यादगार के लिए सवा दो करोड़ रुपये मंजूर: धर्मसोत
विज्ञापन

शहीद ऊधम सिंह के 79वें शहीदी दिवस पर राज्यस्तरीय समागम, नहीं पहुंचे सीएम
तीन कैबिनेट मंत्री रहे उपस्थित, जल्द जारी होगी एक करोड़ की किश्त
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। शहीद ऊधम सिंह का 79वां राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसी बैठक में शामिल होने के चलते समारोह में नहीं आ सके। समारोह में तीन कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, विजयइंदर सिंगला और रजिया सुल्ताना समेत पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाला सिंह शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री धर्मसोत ने घोषणा की कि शहीद ऊधम सिंह की यादगार के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दो करोड़ 28 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं और जल्द ही एक करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी होगी। मंत्री विजयइंदर सिंगला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने मुख्यमंत्री ज्ञानी जैल सिंह के कहने पर शहीद ऊधम सिंह की पवित्र अस्थियां लंदन से भारत मंगवाई थीं। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास कुर्बानियों से भरा है और कांग्रेस ही पंजाब के हितों की रक्षा कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैप्टन सरकार की ओर से सड़कों की दशा सुधारने के लिए दो हजार करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। जबकि नहरी पुलों के लिए दो सौ करोड़ रुपये और अनाज मंडियों की दशा सुधारने के लिए साढे़ सात सौ करोड़ रुपये अलाट कर दिए गए हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, पंजाब कांग्रेस की प्रवक्ता दामन बाजवा, धूरी के विधायक दलबीर सिंह गोल्डी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, हरमन बाजवा, गीता शर्मा, घनश्याम कांसल, संजय गोयल और मुनीष सोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो:31एसजीआरपी03: सुनाम में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन भेंट करते कैबिनटमंत्री व नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed