फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शास्त्री डांस में कुदरत व गौरिका एवं वैस्टरन डांस में से दानिश व वेनिका रहे सबसे आगे

शास्त्री डांस में कुदरत व गौरिका एवं वैस्टरन डांस में से दानिश व वेनिका रहे सबसे आगे

Sun, 29 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
शास्त्री डांस में कुदरत व गौरिका एवं वैस्टरन डांस में से दानिश व वेनिका रहे सबसे आगे
शास्त्री डांस में कुदरत व गौरिका अव्वल
विज्ञापन

वेस्टर्न डांस में से दानिश व वेनिका रहे सबसे आगे
कुंदन विद्या मंदिर द्वारा कैंपस में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कुंदन विद्या मंदिर स्कूल, लुधियाना द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं को बाहर लाने के लिए कैंपस में नृत्य प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगता में एल के जी से लेकर 12वीं कक्षा तक के कुल 54 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया। इस प्रतियोगता में कक्षा के आधार पर विद्यार्थियों को 9 ग्रुपों में बांटा गया। जबकि जज्ज सुनैना व गुंजन ने बेहतरीन विद्यार्थियों का चयन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
इस रंगा रंग कार्याक्रम की शुरूआत केवीएम ट्रस्ट के चेयरमैन एमपी गुप्ता द्वारा प्रज्वलित कर की गई। विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, हरियानवी, शांस्त्री, लोक नाच व अन्य अनोखी पेशकारियां की गई। इसके अतिरिक्त पुराने गीतों पर विद्यार्थियों द्वारा पेश किए गए नृत्य ने सबको केंद्रित किया। अंत में सख्त मुकाबले में शांस्त्री डांस में कुदरत व गौरिका ने पहला एवं वेस्टर्न डांस में से दानिश व वेनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य मेहमान एमपी गुप्ता ने विद्यार्थियों द्वारा पेश की बेहतरीन पेशकारी की प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन हर बच्चे के सफल जीवन के लिए अह्म होता है। इस दौरान हर विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ साथ खेलों व अन्य संस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। इसके साथ न केवल बच्चों की प्रतिभा बाहर आती है बल्कि उसके आत्मविश्वास में भी बढ़ावा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके स्कूल के प्रिंसीपल नवीता पुरी ने कहा कि इस प्रतियोगता को करवाने का मुख्य मक्सद विद्यार्थियों को उनके विरसे व सभ्याचार से जोडना था। अंत में प्रतियोगता में से विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed